Advertisment
छत्तीसगढ़

शराब के नशे में पहले पत्नी को मार डाला, फिर खुद फांसी लगाकर किया सुसाइड

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शराब के नशे में पति ने पहले अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा. इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामला पसान थाना के लैगा गांव का है.

जानकारी के अनुसार, संतराम यादव ट्रक ड्राइवर का काम करता था. बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक विवादों को लेकर अक्सर झगड़ा करता था. शनिवार की शाम करीब 6 बजे शराब के नशे में उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इसके कुछ समय बाद संतराम ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

CG Crime News 9

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को बरामद किया. शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है.

इसे भी पढ़ें:  एडिटेट है धमकी वीडियो : मंत्री लखनलाल देवांगन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles