Advertisment
छत्तीसगढ़बीजेपीराजनीतिरायपुर

चुनाव में जीत का फॉर्मूला, भाजपा आज से बुजुर्गों से भरवाएगी आयुष्मान फार्म

पीएम मोदी के दौरे के दौरान बनाई गई रणनीति

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

प्रदेश में तीसरे चरण की सातों सीटें जीतने के लिए भाजपा ने एक नई रणनीति बनाई है। दो दिवसीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे में यह तय किया गया है कि अब भाजपा 70 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों से आयुष्मान फार्म भरवाएगी। इस फार्म का प्रारूप भी तय कर लिया गया है। शुरुआती दौर में हर लोकसभा में 50 हजार फार्म भरवाने का टारगेट रखा गया है। इसमें गरीब-अमीर का कोई बंधन नहीं है।

हर वर्ग के बुजुर्ग से भाजपा कार्यकर्ता संपर्क करेंगे। उन्हें बताएंगे कि अगर भाजपा की सरकार देश में आई, तो जब तक आप जिएंगे तब तक आपका इलाज पूरी तरह फ्री होगा। यह मोदी की गारंटी है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में भी यह वादा किया है। भाजपा का बुजुर्गों से फार्म भरवाने का अभियान गुरुवार से शुरू होगा। इसके लिए हर विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारी बांटी गई है।

इसे भी पढ़ें:  विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट से मिली राहत, जानिए पूरा मामला…

फार्म के प्रारूप में बुजुर्ग का नाम, उम्र, मोबाइल नंबर, लोकसभा क्षेत्र जैसी जानकारी हैं। हर दिन की रिपोर्ट तैयारी की जाएगी और चुनाव प्रभारी नितिन नबीन तक इसे पहुंचाया जाएगा। हर फार्म का डाटा कंप्यूटर में जिला स्तर पर फीड किया जाएगा और 5 मई तक इसे प्रदेश स्तर पर कंपाइल कर लिया जाएगा। 6 मई को सभी बुजुर्ग के मोबाइल पर कमल का बटन दबाने का संदेश और फोन भी जाएगा।

बताया जा रहा है कि केंद्र में भाजपा सरकार आई तो 30 दिनों के अंदर आयुष्मान योजना शुरू भी हो जाएगी और यह सारे फार्म दिल्ली भेज दिए जाएंगे। 2011 के जनगणना के अनुसार प्रदेश में 20 लाख 27 हजार बुजुर्ग हैं, बता दें कि विधानसभा में महतारी वंदन योजना को भाजपा की जीत का सबसे बड़ा श्रेय जाता है। भाजपा ने चुनाव से पहले करीब 73 लाख महिलाओं से फार्म भरवाए थे। चुनाव जीतने के बाद योजना शुरू भी हो गई और महिलाओं को एक हजार रुपए 1000 रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  नवनिर्वाचित सांसदों से मिले भाजपा के संगठन महामंत्री जामवाल, क्षेत्र में सक्रिय रहने के साथ दिए यह निर्देश

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles