Advertisment
छत्तीसगढ़दंतेवाड़ा-बीजापुर

दंतेवाड़ा में एक्सिडेंटल फायरिंग, एक जवान की मौत, दूसरे को किया एयरलिफ्ट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के बॉर्डर इलाके में बड़ी दुर्घटना घटी है. डीआरजी दंतेवाड़ा की टीम बुधवार की रात सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली थी. इसी दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से एक जवान की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया है.

दुर्घटनावश गोली चलने से जवान हुए घायल: दंतेवाड़ा जिला के बारसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत हांदावाडा, हितावड़ा क्षेत्र में सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना सुरक्षाबलों को मिली. जिसके बाद 24 अप्रैल को दंतेवाड़ा और नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में डीआरजी व बस्तर फाइटर्स दंतेवाड़ा की संयुक्त टीम नक्सल गश्त सर्चिंग अभियान पर निकली थी. सर्चिंग अभियान के दौरान ही दुर्घटनावश गोली चल गई और डीआरजी दंतेवाड़ा के दो जवान घायल हो गए.

इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट का फैसला: मनमुटाव या असहजता से अलग हुई पत्नी को नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता

घायल जवान को किया गया एयरलिफ्ट: नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग अभियान के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने घायल दोनों जवानों को रेस्क्यू किया गया. इस बीच घायल आरक्षक जोगराज कर्मा की अधिक खून बहने की वजह से मौत हो गई. वहीं दूसरा घायल आरक्षक परसूराम अलामी को तत्काल प्राथमिक उपचार किया गया और बेहतर ईलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर रवाना किया गया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles