Advertisment
छत्तीसगढ़

अमित जोगी हाउस अरेस्ट, घर पर काला कपड़ा पहनकर विरोध, नई विधानसभा से मिनी माता का नाम हटाने पर नाराजगी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस और नए विधानसभा भवन के उद्घाटन से पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J) के अध्यक्ष अमित जोगी को रायपुर सिविल लाइन में हाउस अरेस्ट कर लिया गया. जिसके बाद अमित जोगी ने अपने सिविल लाइन स्थित आवास में ही काले कपड़े पहनकर विरोध-धरना शुरू किया है.

रायपुर में शनिवार सुबह से ही सिविल लाइन स्थित अमित जोगी के घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया था. जानकारी के अनुसार, उन्हें नए विधानसभा भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में विरोध की आशंका के कारण नजरबंद किया गया. जब अमित जोगी को घर से बाहर नहीं जाने दिया गया तो वो अपने आवास में ही अपने समर्थकों के साथ काले कपड़े पहनकर बैठ गए. इस दौरान अमित जोगी ने समर्थकों के साथ घर में ही काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया.इसके बाद राज्य स्थापना दिवस पर प्रतीकात्मक रूप से मिठाई बांटी.

इसे भी पढ़ें:  गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, 2 गंभीर रूप से घायल

गौरतलब है कि जोगी ने इससे पहले विधानसभा उद्घाटन के निमंत्रण पत्र को जलाकर विरोध जताया था. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष सहित सभी विधायकों और मंत्रियों से भी कार्यक्रम के बहिष्कार की अपील की थी. जोगी ने ये भी ऐलान किया था कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा उद्घाटन के बाद झंडा फहराएंगे, तो वे भी झंडा दिखाकर विरोध करेंगे.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles