Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़बलरामपुर

घाट में ट्रक से टकराई रॉयल बस:दर्जनभर यात्री व ट्रक चालक घायल

देर रात से एनएच पर घंटों जाम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नेशनल हाइवे 343, अंबिकापुर-गढ़वा मुख्यमार्ग पर अंवराझरिया घाट में बीती रात गढ़वा से रायपुर जा रही रायल बस की सामने से आ रही क्लींकर लोड ट्रक से सीधे टक्कर हो गई। हादसे के बाद घंटों एनएच जाम रहा। हादसे में बस सवार दर्जनभन यात्री घायल हो गए। टक्कर के बाद स्टेयरिंग में फंसे ट्रक ड्रायवर को मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। घायल ट्रक ड्रायवर को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। घटना बलरामपुर थानाक्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, गढ़वा से अंबिकापुर होकर रायपुर के लिए चलने वाली रॉयल बस यात्रियों को लेकर अंबिकापुर की ओर जा रही थी। उक्त बस तेज रफ्तार में बलरामपुर के पास अंवराझरिया घाट के तीखे मोड़ पर अंबिकापुर की ओर से क्लींकर लेकर आ रही ट्रक से जा टकराई। हादसे में बस के चालक केबिन के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रक का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

मौके पर लोगों की भीड, घंटों जाम रहा एनएच
मौके पर लोगों की भीड, घंटों जाम रहा एनएच

दर्जनभर यात्रा घायल, ट्रक चालक रेफर
हादसे में बस सवार दर्जनभर यात्रियों को चोटें आईं। ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो जाने से ट्रक का चालक स्टेयरिंग में फंस गया। सूचना पर बलरामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बस सवारों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं ट्रक में फंसे चालक को निकालने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। किसी तरह केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। चालक को बलरामपुर जिला अस्पताल से अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  विद्या के मंदिर में शिक्षक की अश्लील शायरी : गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में टीचर ने छात्र-छात्रों के सामने की डबल मीनिंग

घायल बस यात्रियों में अधिकांश को मामूली चोटें आई थीं। बलरामपुर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे साधनों से यात्री गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

हादसे के बाद घंटों जाम रहा एनएच
हादसे के बाद अंवराझरिया घाट में घंटों जाम की स्थिति बनी रही। इसके कारण अंबिकापुर से गढ़वा व अन्य स्थानों के लिए चलने वाले यात्री बस, मालवाहक व अन्य वाहन तथा अंबिकापुर की ओर आने वाले बसों व मालवाहक सहित अन्य वाहनों की लाइन लग गई।

देर रात पुलिस ने सिंगल लेन मार्ग खोला। हालांकि इससे सिर्फ यात्री बसें एवं चारपहिया वाहन ही पार किए गए। भारी वहनों की दोनों ओर सुबह से ही लाइन लगी है। इनमें क्लींकर एवं बाक्साइट परिवहन करने वाली ट्रकों की लंबी लाइन लगी हुई है। पुलिस गुरूवार सुबह हादसे के शिकार वाहनों को हटाकर मार्ग व्यवस्थित करने में जुटी है।

इसे भी पढ़ें:  CG में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जारी की लिस्ट

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles