Advertisment
छत्तीसगढ़

भाजपा विधायक के ड्राइवर ने बीच सड़क पर युवती के साथ किया छेड़छाड़ और मारपीट , FIR हुआ दर्ज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अंबिकापुर। सीतापुर के भाजपा विधायक के ड्राइवर पर एक युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगा है। युवती ने मामले की रिपोर्ट सीतापुर थाने में दर्ज कराई है। सीतापुर थाना क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय आदिवासी समाज की युवती ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के दिन उससे सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के ड्राइवर ग्राम ढेलसरा निवासी उमेश प्रधान ने छेड़छाड़ व मारपीट की है।

युवती ने बताया कि वह शाम 4 बजे अपनी स्कूटी से सहेली के घर जा रही थी इसी दौरान रास्ते में आदर्श नगर हनुमान चौक के पास बड़े पापा का लडक़ा मिला। वह उससे रुक कर बात कर ही रही थी कि उमेश प्रधान वहां आया और गाली-गलौज करते हुए उसे खींचकर जकड़ लिया। जब उसने विरोध किया तो उमेश प्रधान ने उसे 3-4 थप्पड़ मारे।

इसे भी पढ़ें:  CGPSC घोटाला...कांग्रेस नेता के घर CBI का छापा:धमतरी में टामन सोनवानी के घर पर रेड, दुर्ग में पूर्व गवर्नर के सेक्रेटरी से पूछताछ

युवती के अनुसार 3 साल पहले उसका परिचय उमेश प्रधान से था। इस दौरान वह उससे शादी करने की बात कहता था। लेकिन जब पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उस पर गंदी नजर रखता है तो उसने बातचीत बंद कर दी थी। इसके बाद वह फोन कर धमकी देता था कि वह यदि नहीं मिलेगी और बात नहीं करेगी तो उसे व उसके परिवार को चैन से जीने नहीं देगा।

इस मामले को लेकर सीतापुर के भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि जांच के बाद पुलिस उचित न्याय करेगी। फिलहाल ड्राइवर को कार्यालय से हटा दिया गया है। वही युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर उमेश प्रधान के खिलाफ BNS की धारा 296, 351 (2), 115(2) व 74 के तहत FIR दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  चाम्पा से बड़ी खबर : नवरात्रि के बीच महिला के साथ गैंगरेप, 07 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles