Advertisment
छत्तीसगढ़

नशे में धुत युवकों की गुस्ताखी: भगवान राम और हनुमान की मूर्तियों पर बरसाए थप्पड़

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर से नशे में धुत युवकों द्वारा भगवानों का अपमान किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में तीन युवक भगवानों की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं. घटना पर हिंदू संगठनों ने आक्रोश जताया है. युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नवागांव स्थित ईशान वन का बताया जा रहा है. वीडियो में एक शर्टलेस युवक प्रभु श्री राम और भगवान हनुमान की प्रतिमा के साथ गलत ढंग से छेड़छाड़ करते नजर आ रहा है. कुछ देर बाद वह दोनों प्रतिमाओं पर थप्पड़ बरसाते हुए दिखाई दे रहा है. वहीं अन्य युवक भी इस कृत्य में शामिल हो जाते हैं

इसे भी पढ़ें:  नक्सल-हमले में शहीद ASP गिरपुंजे की पत्नी को मिली पहली-पोस्टिंग:9 शर्तों के साथ सरकार ने बनाया DSP

हिंदू संगठनों में आक्रोश

घटना का वीडियो सामने आने के बाद हिंदू सगठनों में भारी आक्रोश फैल गया है. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है. वायरल वीडियो में अभद्र व्यवहार करते हुए नजर आ रहे युवकों का पहचान करते हुए हिन्दू संगठन ने कोण्डागांव जिले के आलोर निवासी महेश कोर्राम, शिवलाल, लोचन, संजीव मरकाम व उनके साथी होना बताया है. संगठन का कहना है कि इसमें तीन से चार युवक अभद्र व्यवहार करते दिख रहे है तो उनके साथी कैमरे के पीछे वीडियो बनाते हुए हस रहे है. संगठन ने जल्द से जल्द उन युवाओं के खिलाफ कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारी की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं की कही और पुनरावृत्ति ना हो सके.

इसे भी पढ़ें:  अग्निवीरों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री : बच्चों को दी बधाई, बोले- लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट काफी महत्वपूर्ण पड़ाव

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles