Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

चाम्पा से बड़ी खबर : नवरात्रि के बीच महिला के साथ गैंगरेप, 07 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चाम्पा। चाम्पा से एक महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर 7 आरोपी को हिरासत में लिया है। CCTV से आरोपियों की पहचान हुई है और मामले की जांच में पुलिस की कई टीम लगी थी। महिला के SP ऑफिस पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई थी। महिला के थाना पहुंचने पर मौजूद पुलिसकर्मी ने गंभीरता से नहीं लिया था, फिर पीड़ित महिला SP विजय पांडेय से ऑफिस में मिली। इसके बाद, महिला की मेडिकल जांच कराई गई और पुलिस टीम ने तफ्तीश शुरू की। घटना 28 सितंबर की रात 10 से 11 बजे की है।

इसे भी पढ़ें:  राज्यपाल के फॉलो वाहन से टकराकर 55 वर्षीय महिला की मौत, अंबिकापुर में पुलिस तैनात, ये है परिजनों की मांग

महिला अपने घर जा रही थी। इस दौरान बाइक से युवक आए और उसे पकड़कर ले गए। इसके बाद युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। दूसरे दिन 29 सितंबर को महिला चाम्पा थाने गई तो पुलिस ने उसे यह कह दिया कि जाओ, आरोपियों को पकड़कर लाओ, फिर FIR दर्ज करेंगे।

इसके बाद महिला SP ऑफिस पहुंची और घटना से एसपी विजय पांडेय को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और महिला की मेडिकल जांच कराई गई। इस दौरान गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस की कई टीम, जांच में जुटी थी और अब चांपा पुलिस ने 7 आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर के बृहस्पति बाजार में लगी भीषण आग, लाखों का समान जलकर खाक

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles