Advertisment
छत्तीसगढ़

रायपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: डीजीपी- आईजीपी कॉन्फ्रेंस का करेंगे शुभारंभ, अतिथियों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक डीजीपी- आईजीपी कॉन्फ्रेंस होगा। इसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी रायपुर पहुंच गए हैं। जहां पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह डीजीपी कांफ्रेंस का आज शुभारंभ करेंगे। यह कॉन्फ्रेंस 28 नवंबर को शाम सात बजे तक चलेगा।

नवा रायपुर में 60वां अखिल भारतीय डीजीपी- आईजीपी सम्मेलन होना है। सम्मेलन में शामिल होने अतिथियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। राज्यों के डीजीपी और आईजीपी आईआईएम पहुंच रहे हैं। सभी गाड़ियों की जांच के बाद ही एंट्री मिल रही है। सम्मेलन में राज्यों गृह विभाग के सचिव स्तर के अधिकारी भी जज शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें:  उपचुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई : 27 लाख रुपए के साथ कार चालक को पकड़ा, मामला इनकम टैक्स को सौंपा गया

आईआईएम भी जायेंगे शाह
अमित शाह नवा रायपुर के M-11 बंगले में ठहरे हैं। M-11 बंगले में सुरक्षा बेहद सख्त की गई है। बंगले के बाहर बख्तरबंद वाहन तैनात किया गया है। शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय हो गया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक,वे दोपहर 2:05 बजे आईआईएम पहुंचेंगे। इसके बाद शाह रात्रि भोज आईआईएम में ही करेंगे।

सुरक्षा के चाक- चौबंद व्यवस्था
रात आठ बजे आईआईएम से बंगला नंबर 11 के लिए रवाना होंगे। रात्रि विश्राम बंगला नंबर 11 में ही करेंगे। आईआईएम परिसर के समीप सुरक्षा के चाक- चौबंद व्यवस्था की गई है। गहन जांच के बाद ही गाड़ियों को प्रवेश मिल रहा है। स्निफर डॉग और डिमाइनिंग टीम चप्पे- चप्पे की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ भारत के पांच प्रदूषित राज्यों में हुआ शामिल, प्रदूषित जिलों में दुर्ग-रायपुर की स्थिति सबसे खराब…

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles