Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़सक्ती

बंधन बैंक में बड़ा फर्जीवाड़ा : फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर कर बीमा किया क्लेम, लोन के 1 लाख 50 हजार भी किये गबन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती में बंधन बैंक के कैशियर ने एक जीवित महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना कर बीमा कंपनी में क्लेम कर डाला और खाताधारक द्वारा जमा किए पैसे डेढ़ लाख रुपए को गबन कर लिया। बैंक प्रबंधन से शिकायत के बाद भी कोई सामाधान नहीं निकलने पर पति ने पुलिस में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

लोन बंद कराने जमा किये 1 लाख 50 हजार गबन

दरअसल, सक्ती निवासी पुरषोत्तम देवांगन ने बंधन बैंक से दो साल पहले दो लाख का लोन लिया था, जिसकी 8 से 9 किस्त उसके द्वारा पटा दी गई थी। इसके बाद पैसे की व्यवस्था होने पर उसने बची हुई राशि करीब डेढ़ लाख रुपए एकमुस्त जमा कर लोन खाता को बंद करने के लिए बैंक में जमा की थी। जिसे तत्कालीन बैंक कैशियर कमलेश सिंह ने बैंक में जमा ना करके अपने पास रख लिया।

इसे भी पढ़ें:  मतदान कर स्वीप सेल्फी कॉन्टेस्ट में ले हिस्सा, गिफ्ट जीतने का मिलेगा मौका, जानिए पूरा प्रोसेस

दोबारा लोन की जरूरत पड़ने पर हुआ भंडा फोड़

कुछ महीनों बाद जब दोबारा पुरषोत्तम देवांगन को लोन की जरूरत पड़ी, तो वह बंधन बैंक गया तब उसे जानकारी मिली कि बैंक रिकॉर्ड में उसकी पत्नी (लोन अकाउंट में सहआवेदक) की मृत्यु हो चुकी है। जिसके बाद पुरुषोत्तम ने दस्तावेजों की जांच कराई, तो पता चला कि बैंक कैशियर कमलेश और कुछ कर्मचारियों ने मिलकर उनकी पत्नी का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर बीमा कंपनी से क्लेम कर पुरषोत्तम देवांगन के लोन अकाउंट को बंद कर दिया है। इतना ही नहीं उसके द्वारा जमा की गई एक मुस्त राशि 1 लाख 42 हजार 550 रुपए को बैंक के कैशियर ने गबन कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर रेल मंडल के 4 स्टेशनों पर लगे 108 CCTV

कई महीनों लगाए बैंक के चक्कर

फर्जीवाड़े की जानकारी मिलते ही खाताधारक ने इसकी शिकायत कई बार बैंक प्रबंधन से की। लेकिन बैंक प्रबंधन द्वारा उसे महीनों चक्कर कटवाते रहे। कई महीनों उनके साथ हुई धोखाधड़ी को नहीं सुधारा गया, तब थक हार कर खाताधारक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द ही इसमें संबंधित बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles