Advertisment
 बिलासपुरअन्य खबरेंछत्तीसगढ़

बिलासपुर रेल मंडल के 4 स्टेशनों पर लगे 108 CCTV

अकलतरा, पेंड्रारोड, रायगढ़ और अनूपपुर-शहडोल भी शामिल, निर्भया फंड से मिली राशि

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रेलवे स्टेशनों में सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाने के साथ-साथ भीड़ को बेहतर ढंग से प्रबंधन करने के लिए बिलासपुर रेल मंडल के 4 स्टेशनों में 108 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनके जरिए सुरक्षा की सतत रूप से निगरानी की जा रही है।

सुरक्षा के लिए लिहाज से आधुनिकतम फेस रिकनिगन साफ्टवेयर से लैस कैमरे का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके जरिए अनहोनी होने पर चेहरों की पहचान आसानी से की जा सके। बिलासपुर रेल मंडल का दावा है कि सुरक्षा बंदोबस्त का सीधा लाभ यात्रियों को सुरक्षित और भयमुक्त यात्रा के रूप में मिलेगा।

रेलवे सुरक्षा बल की निगाह 24 घंटे सीसीटीवी पर

इसे भी पढ़ें:  आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत : खेत में काम करने गए थे, बारिश होने पर पेड़ के नीचे खड़े थे

मंडल रेल प्रशासन यात्रियों को बेहतर यात्री सुविधाएं और सुरक्षा के साथ बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए सीसीटीवी कैमरे का इस्तेमाल कर रहा है। स्टेशन की सूक्ष्म से सूक्ष्म गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। जिनके जरिए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के कंट्रोल रूम से 24 घंटे स्टेशनों की सभी गतिविधियों और सुरक्षा की निगरानी कर रहे हैं।

इन स्टेशनों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

निर्भया फंड से मंडल के जिन 4 स्टेशनों में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उनमें रायगढ़ स्टेशन में 32, पेण्ड्रारोड स्टेशन में 16, अनुपपुर स्टेशन में 32 और शहडोल स्टेशन में 16 सीसीटीवी कैमरे शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  शादी पार्टी में रसगुल्ला नहीं देने पर विवाद, चाकू घोंपकर नाबालिग की हत्या

इसी तरह अकलतरा रेलवे स्टेशन में 12 सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। रेल प्रशासन का दावा है कि सीसीटीवी कैमरे, आधुनिक साफ्टवेयर के जरिए यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने, आपराधिक और संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम में सहायता मिलेगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles