Advertisment
कांकेरछत्तीसगढ़नक्सली

मारे गए 3 बड़े नक्सली : मोहला-मानपुर से सटे महाराष्ट्र बार्डर में हुई भीषण मुठभेड़

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मोहला। बस्तर और महाराष्ट्र में लगातार नक्सल मोर्चे पर मिल रही एक के बाद एक कामयाबी के बीच मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी जिले से सटे महाराष्ट्र के गढचिरौली में एंटी नक्सल यूनिट को आज फिर से एक और बड़ी सफलता मिली है।

गढ़चिरौली एंटी नक्सल यूनिट C 60 और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सल सेल से मिली जानकारी के अनुसार पेरमिली दलम के तीन खूंखार नक्सलियों को आज मुठभेड़ में मार गिराया गया है। मौके से मृत नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किया गया है। दो अन्य माओवादीयों के शव के साथ साथ हार्डकोर डीवीसी का शव भी बरामद किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  देर रात बिलासपुर के कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, पूरी दुकान जलकर खाक

सकुशल लौट रही फोर्स

फोर्स और नक्सलियों का सामना होने के बाद महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवान सकुशल जंगल से लौट रहे हैं। देर शाम 7 बजे गढचिरौली पुलिस मुख्यालय में मुठभेड़ के संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित की गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles