Advertisment
Uncategorized

बारबाडोस में बेरिल तूफान से मची तबाही, पूर्व क्रिकेटर रॉबिन सिंह ने वीडियो शेयर कर दिखाया हाल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बारबाडोस में 257 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाला चक्रवाती तूफान बेरिल ने तबाही मचा दी है। टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने के बाद अब होटल में फंसी हुई है। तूफान की प्रचंड हवाओं और तेज बारिश के कारण सभी एयरपोर्ट बंद हो गए हैं और कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी हुई है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बारबाडोस में तूफान का वीडियो शेयर कर वहां की स्थिति दिखाई है।

फिलहाल कहां है टीम इंडिया
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच रॉबिन सिंह भी बारबाडोस में होटल में फंसे हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर वहां की स्थिति दिखाने की कोशिश की है। रॉबिन ने बताया कि हवा काफी तेजी से चल रही है। सभी टीम मेम्बर्स और क्रिकेटर्स को अपने कमरों में रहने की सलाह दी गई है। (Indian Cricket Team) ने ब्रेकफास्ट कर लिया है और अब सुरक्षित रहने की कोशिश कर रही है।

चक्रवात बेरिल ने मचाई तबाही
चक्रवात बेरिल के कारण बारबाडोस में बिजली और पानी की सप्लाई ठप हो गई है। कई घरों की छतें उड़ गई हैं और पेड़ टूट गए हैं। सड़कें पूरी तरह से पानी में डूबी हुई हैं। प्रशासन ने चेतावनी जारी की है। लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

इसे भी पढ़ें:  ओडिशा में नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन पर कई राउंड फायरिंग, मच गया हड़कंप

चार्टर्ड प्लेन से लौटेगी टीम इंडिया
बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया के लिए बीसीसीआई ने विशेष चार्टर्ड विमान का इंतजाम किया है। यह विमान मंगलवार को स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे बारबाडोस से उड़ान भरेगा और शाम 7.45 बजे दिल्ली पहुंचेगा। (BCCI) ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है।

अगले 6 से 12 घंटे में खुलेगा एयरपोर्ट

बारबाडोस की पीएम मिया मोटली ने कहा कि अगले छह से 12 घंटे में एयरपोर्ट खोलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी। एयरपोर्ट प्रशासन के साथ संपर्क में हैं। मौसम सामान्य होते ही एयरपोर्ट पर रेगुलेर ऑपरेशन बहाल कर दी जाएगी।

दूसरे कैरेबियन द्वीपों के लिए भी चेतावनी जारी

इसे भी पढ़ें:  आतंकी हमलों के बीच बड़ा संदेश , डल झील किनारे योग दिवस मनाएंगे PM मोदी

बारबाडोस के अलावा, अन्य कैरेबियाई द्वीपों जैसे ग्रेनेडा, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइन द्वीप समूह में भी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। चक्रवात बेरिल को कैरेबियन में दूसरे सबसे भीषण तूफान की कैटेगरी में रखा गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles