Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़हत्या

बिलासपुर में किसान को कुल्हाड़ी से काट डाला:खेत में पंप हाउस के पास मिली खून से सनी लाश, बेटे पर मर्डर का शक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर जिले में किसान पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। बुजुर्ग किसान मंगलवार की शाम अपनी खेत की फसल देखने गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों को खेत में खून से सनी लाश मिली। बेटे पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सेलर गांव निवासी कुशल प्रसाद साहू (65) खेती किसानी करता था। वह अपनी खेत में बोर कराकर डबल फसल उगा रहा था। मंगलवार की शाम वह अपनी खेत में फसल देखने गया था, जिसके बाद वह रात तक घर नहीं लौटा।

खून से लथपथ पड़ी थी किसान की लाश

इस पर खाना खाने के समय उसके परिजन उसकी तलाश करते हुए खेत गए। जहां पंप हाउस के पास खेत में उसकी खून से लथपथ लाश पड़ी थी। परिजनों ने गांव वालों के साथ ही पुलिस को हत्या की जानकारी दी। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई।

खेत में खून से लथपथ पड़ी थी बुजुर्ग किसान की लाश।
खेत में खून से लथपथ पड़ी थी बुजुर्ग किसान की लाश।

कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने की आशंका

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महतारी-बहनों को देंगे तीजा का उपहार, इस दिन जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 7वीं किश्त

खून से लथपथ शव को देखने के बाद पता चला कि किसान पर कुल्हाड़ी और धारदार हथियार से हमला किया गया है। हत्यारा योजना बनाकर खेत पहुंचा था। पुलिस परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर हत्यारे की जानकारी जुटा रही है।

प्रारंभिक जांच और पूछताछ में जमीन विवाद के चलते कुशल की हत्या करने की बात सामने आई है। हत्या में उसके एक बेटे दीपक साहू को ही संदेही मानकर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

दो पत्नी, तीन बेटा, जमीन विवाद के चलते हत्या की आशंका

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि कुशल साहू की दो पत्नी है, जिससे उसका तीन बेटा भी है। एक बेटा श्रीप्रकाश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह करीब आठ-दस साल पहले गांव छोड़कर चला गया है। तब से उसका दूसरा बेटा दीपक साहू अपनी भाभी को पत्नी बनाकर रखा है।

इसे भी पढ़ें:  घर से सोना-चांदी और कैश सहित 27.70 लाख की चोरी:जांजगीर-चांपा में रिटायर SECL कर्मचारी के घर चोरी

वहीं, तीसरा बेटा विशाल साहू बिलासपुर में रहता है और सरकारी नौकरी करता है। उनके परिवार के बीच जमीन का बंटवारा हो चुका है। फिर भी जमीन को लेकर दीपक साहू और कुशल से झगड़ा चल रहा था।

हत्या के बाद लाश को खेत में फेंकी।
हत्या के बाद लाश को खेत में फेंकी।

पिता से कई बार हो चुका है विवाद, पहले भी किया था जानलेवा हमला

पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि कुशल साहू और उसके बेटे दीपक और बहू के साथ जमीन को लेकर पिछले चार-पांच साल से विवाद चल रहा है। करीब तीन साल पहले दीपक और उसकी पत्नी ने मिलकर कुशल पर जानलेवा हमला किया था। दोनों पक्षों के बीच विवाद को लेकर थाने में कई बार शिकायत और FIR भी हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले ध्यान दें, रेलवे ने तीन दिनों के लिए रद्द की ये ट्रेन

पुलिस की उदासीनता और निष्क्रियता से हत्या

बताया जा रहा है कि कुशल प्रसाद साहू और उसके बेटे दीपक साहू के बीच पिछले कई साल से विवाद चल रहा है। हर बार दोनों पक्ष शिकायत लेकर थाना पहुंचते। एक बार कुशल पर जानलेवा हमला भी हुआ, लेकिन पुलिस ने जमानतीय मामला बनाकर इसे रफादफा कर दिया। ऐसे में दीपक का हौसला बढ़ गया और वह आए दिन अपने पिता के साथ मारपीट करता रहा।

पुलिस से बोली पत्नी- रायपुर गया है दीपक

कुशल साहू की हत्या साजिश के तहत की गई है। पुलिस पूछताछ के बाद जब संदेही दीपक की तलाश करते हुए उसके घर पहुंची, तब उसकी पत्नी ने बताया कि वह मंगलवार शाम से रायपुर गया है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि दीपक मंगलवार को गांव में ही था। पुलिस अब उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles