Advertisment
अन्य खबरें

Google Maps ने पुलिसकर्मियों असम की जगह पहुंचा दिया नगालैंड, इसके बाद जो हुआ फिर…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गूगल मैप पर ज्यादा भरोसा करना मुसीबत को दावत देने जैसा हो सकता है। शायद ये बात असम पुलिस अब अच्छे से समझ गई होगी। दरअसल यहां बदमाशों को पकड़ने के लिए निकली असम पुलिस को गूगल मैप ने नागालैंड पहुंचा दिया। दरअसल गूगल मैप ने नागालैंड के चाय बागान को असम में दिखाया। इसके कारण यह बड़ी चूक हुई।

यहां तक तो सबकुछ ठीक रहा है लेकिन पुलिसकर्मियों के सादी वर्दी में होने के कारण लोगों ने उन्होंने बदमाश समझ लिया। लोगों ने पुलिस की टीम को बदमाश समझकर हमला कर दिया और उन्हें बंधक बना लिया। बाद में जब नगालैंड के पुलिस अधिकारी पहुंचे तो असम पुलिस की टीम को रिहा किया।

इसे भी पढ़ें:  RBI का बड़ा फैसला, रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक

जानकारी के मुताबिक गगल मैप ने नागालैंड के चाय बागान को असम में दिखाया। इसके कारण यह बड़ी चूक हुई। असम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना मंगलवार रात को उस समय हुई जब जोरहाट जिला पुलिस की एक टीम एक आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। असम पुलिस की 16 सदस्यीय टीम छापेमारी के दौरान गूगल मैप द्वारा दिखाए जा रहे रूट को फॉलो करते हुए आगे जा रही थी। गूगल मैप के रूट के सहारे वे लोग नगालैंड के मोकोकचुंग जिले में पहुंच गए।

सिर्फ तीन पुलिसकर्मी वर्दी और अन्य सभी सादी वर्दी में थे। साथ ही अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। इससे ग्रामीण इन लोगों को अपराधी समझ बैठे। इसके बाद ग्रामीणों ने उन लोगों पर हमला कर दिया। इसके बाद सभी को बंधक बना लिया। ग्रामीणों के हमले में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। जोरहाट पुलिस और नागालैंड जिले के मोकोकचुंग पुलिस अधीक्षक तक यह मामला पहुंचा। एक और असली पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद टीम को वहां से मुक्ति मिली। इसके बाद अगले दिन टीम जोरहाट वापस लौटी। दोनों जिलों के बीच 102 किलोमीटर की दूरी है। घटना के खुलासे के बाद यह वाकया चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  BSNL ने लॉन्च किया 90 दिन वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, डेली 2 रुपये के खर्चे में सिम रहेगा एक्टिव

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles