Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़दुर्ग

कपड़ा सूखाने के दौरान बड़ा हादसा, करंट से ससुर और बहू की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग. जिले में आज सुबह बड़ा हादसा होने से इलाके में हड़कंप मच गया. दुर्ग के वार्ड 37 गंजपारा स्थित संतोषी दरबार के पास एक ही परिवार के दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई. दो छोटे बच्चों के सर से मां का साया अब उठ गया. इस हादसे के बाद घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही.

मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्ग के गंजपारा स्थित संतोषी दरबार के पास सोनकर परिवार रहता है. सोमवार देर रात जमकर बारिश हुई है. बहू मंजू सोनकर कपड़ा धोकर घर के पीछे लगे पाइप में सुखाने गई थी, उसी समय पाइप में करंट फ्लो था. जैसे ही पाइप में कपड़ा डाली मंजू को करंट लगी, उसे बचाने उनके ससुर शेखर सोनकर दौड़कर आए, जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गए. करंट से दोनों की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें:  नक्सल क्षेत्र की बेटी बनी नायब तहसीलदार, सुकमा की बदलती तस्वीर की पहचान बनी चंदा

4-5 साल के हैं दो बच्चे

मंजू सोनकर के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. एक बच्चा 5 साल का और एक बच्चा 4 साल का है. पति पेंटिंग का काम करते हैं. आज सुबह पति अपने बच्चों के साथ काम करने निकल गया था. इस दौरान यह हादसा हो गया. वहीं सिटी कोतवाली थाना प्रभारी महेश कुमार ध्रुव ने बताया कि 2 दिन से लगातार आंधी तूफान दुर्ग जिले में चल रहा है. घर के पीछे तरफ बल्ब लगाकर रखा हुआ था. लोहे का पाइप साथ में लगा हुआ था. कपड़ा सुखाने गई मंजू को करंट लगा. मंजू ने आवाज लगाई तो उसे बचाने के चक्कर में ससुर भी करंट की चपेट में आ गए और दोनों की मौत हो गई. फिलहाल मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है. दोनों के शव को पीएम के लिए भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें:  मोबाइल की लत ने ली जान: पिता के डांटने पर 15 साल की लड़की ने पी लिया जहर, जैसे-तैसे बची जान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles