Advertisment
छत्तीसगढ़

मोबाइल की लत ने ली जान: पिता के डांटने पर 15 साल की लड़की ने पी लिया जहर, जैसे-तैसे बची जान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सूरजपुर। मोबाइल की लत बच्चों में इस कदर बढ़ रही है कि, वो इसके लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं कह रहा है, समय-समय पर आने वाले मामले।

आपने देखा ही होगा कि, मोबाइल के लत लग जाने से बच्चे किस तरह की हरकत करते हैं। एक ओर जहां मोबाइल ने सारे विश्व को अपने में समेटकर आपके हाथों में दे दिया है। तो एक देश के कोने में बैठकर दुसरे देश के कोने में बैठे व्यक्ति से आसानी से संपर्क मोबाइल ही करा रहा है। लेकिन किसी भी चिज की अधिकता या लत जानलेवा साबित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  ट्रक की ठोकर से घायल युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्का जाम

सूरजपुर से हैरान कर देने वाला मामला
इसका जीता जागता उदाहरण सूरजपूर जिले के डूमरिया गांव से सामने आया है। दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव की रहने वाली छात्रा जों कक्षा दसवीं में पढ़ती है और महज 15 साल की है। इस छात्रा ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया जिसकी किसी ने भी कल्पना तक नहीं की होगी।

गुस्से में कर ली किटनाशक दवाई सेवन
इस छात्रा के पिता ने जब बिती शाम मोबाइल चलाने पर डांटा और पढ़ाई करने कहा तो इस छात्रा ने गुस्से में आकर खेतों में डालने के लिए घर पर रखे गए किटनाशक दवाई (जहर) का सेवन कर लिया। इसके बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां समय पर उपचार होने से उसकी जान बच गई।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ : 13 साल की बेटी के साथ फांसी के फंदे पर झूली मां, आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट की स्टोरी

जहर से तो बच गई पर मोबाइल से कैसे बचेगी
इस घटनाक्रम ने बच्चों में बढ रही मोबाइल के लत पर गहन चिंतन मनन की जरूरत को फिर उठा दिया। इसको लेकर परिजनों का कहना है कि, पढ़ाई करने और मोबाइल चलाने से मना करने पर यह कदम उठाया है। बहरहाल डाक्टरों ने बताया कि, छात्रा खतरे से बाहर है, लेकिन डाक्टरों ने भी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि, किसी भी चीज की लत ठीक नहीं है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles