Advertisment
इलेक्टोरल बॉन्डकांग्रेसछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

दीपक बैज बोले- इलेक्टोरल बॉन्ड से बेनकाब हुई बीजेपी

चुनाव आयोग से मान्यता रद्द करने की मांग; कहा- चुनावी चंदे में केंद्र की मिलीभगत

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने इसे बहुत बड़ा घोटाला बताते हुे कहा कि चुनावी चंदे के इस खेल में भारतीय जनता पार्टी बेनकाब हो चुकी है। बैज ने चुनाव आयोग से बीजेपी की मान्यता रद्द करने की मांग की है।

दीपक बैज ने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देता हूं। कोर्ट की मदद से चुनावी चंदे की जानकारी सार्वजनिक हो पाई। इसमें केंद्र सरकार की मिलीभगत है। बीजेपी की पोल इससे खुल गई है।

केंद्रीय जांच एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग

बैज ने कहा कि चुनावी चंदे में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। बीजेपी की सरकार ने केंद्रीय जांच एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग किया है। केंद्रीय जांच एजेंसियों को वसूली का टारगेट दिया गया। पहला जांच कराई जाती है और फिर बड़े-बड़े उद्योगपतियों से वसूली की जाती है। जिन कंपनियों ने चंदा दिया, उसे बाद में काम का ठेका दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  कोरबा ADM बनकर प्रयागराज महाकुंभ में लिया VIP ट्रीटमेंट, हार्टअटैक के बाद हुआ था एडमिट, ऐसे हुआ खुलासा

बस्तर सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार इसे छुपाना चाहती थी लेकिन चुनावी चंदा घोटाला अब तक सबसे बड़ा घोटाला है। बीजेपी ने इस बॉन्ड के जरिए हफ्ता वसूली का काम शुरू कर दिया है। एजेंसियों को वसूली एजेंट बना दिया गया है।

बीजेपी की मान्यता रद्द होनी चाहिए

दीपक बैज ने बीजेपी की मान्यता रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मान्यता रद्द कर पार्टी के चुनाव लड़ने पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में टीका बनाने वाली दवा कंपनियों से भी वसूली की जा रही है। पहले कंपनियों पर रेड होती है फिर उन्हीं से चंदा वसूली होती है। बीजेपी आजकल चंदा दे दो और धंधा ले लो का काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में गांजा तस्करी करते महिला समेत 3 गिरफ्तार:दूसरे केस में नशीली टैबलेट और सीरप के साथ 3 आरोपियों को दबोचा

इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदने वालों को बड़े प्रोजेक्ट दिए गए

कई कंपनियों ने पहले इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे, फिर उन्हें बड़े-बड़े प्रोजेक्ट दिए गए। आयकर विभाग ने शिरडी साईं कंपनी पर छापा मारा, फिर उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड में दान दिया। बैज ने कंपनियों के नाम गिनाते हुए कहा कि ये रिश्वतखोरी का बड़ा जरिया बन गया है।

पीएम केयर फंड की जानकारी सार्वजनिक नहीं

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम केयर फंड की जानकारी आज तक देश की जनता के पास नहीं है। अगर जानकारी सार्वजनिक हो जाए, तो देश के सबसे बड़े घोटाले का पर्दाफाश होगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles