Advertisment
बलरामपुरछत्तीसगढ़

बलरामपुर में बड़ा हादसा, डबरी में अनियंत्रित स्कार्पियो गिरने से आठ लोगों की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में बूढ़ा बगीचा के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है. बुधवार रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डबरी में जा घुसी. हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया और बचाव कार्य के लिए SDRF की टीम को बुलाया गया.

बचाव अभियान में SDRF टीम ने पहले 6 शवों को बरामद किया. वहीं डबरी को खाली कराया गया, जहां करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दलदल में फंसे 17 वर्षीय नाबालिग का शव बरामद किया गया. घटना में गंभीर रूप से घायल चालक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई. इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार चालक समेत सभी 8 लोगों को मौत हो गई है.

इसे भी पढ़ें:  करवाचौथ की रात रखी व्रत, फिर बहन के घर की चोरी — प्रेमी संग पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला

स्कॉर्पियो में सवार एक बच्ची और महिला समेत 8 लोगों की मौत

हादसे में मृतकों में एक महिला, जो पेशे से शिक्षक थी, और एक बच्ची भी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, महिला और अन्य लोग कुसमी क्षेत्र के लरिमा से सूरजपुर जा रहे थे. तभी लगभग 8.30 बजे राजपुर के करीब बूढ़ा बगीचा के पास तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में जाकर डबरी में घुस गई. घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई. वहीं कड़ी मशक्कत करने के बाद लगभग डेढ़ घंटे के बाद जेसीबी की मदद से वाहन को बाहर निकाला गया लेकिन गाड़ी जैसे ही बाहर निकली उसमें से एक के बाद एक लाशें बाहर गिरने लगी. गाड़ी जब डबरी में घुसी तो पलट गई थी और सेंसर होने के कारण लॉक हो गई थी. किसी को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और सभी की उसके अंदर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक उद्धेश्वरी पैकरा भी रात में ही अस्पताल पहुंच गई थी और चारों ओर मातम पसर गया है.

इसे भी पढ़ें:  राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए बढ़ी तारीख, मोबाइल एप से भी कर सकते हैं आवेदन, जानिए पूरी डिटेल…

हादसे का संभावित कारण

प्रारंभिक जांच के अनुसार, तेज रफ्तार और शराब का सेवन इस हादसे का कारण माना जा रहा है. गाड़ी में आठ लोग सवार थे, जिनमें से एक का शव पहले बरामद नहीं हो सका था. पूरी रात डबरी के पानी को खाली करने के बाद दलदल में फंसे 17 वर्षीय नाबालिग का शव बरामद हुआ. फिलहाल मृतकों के परिजन आ चुके है, लेकिन पुलिस अभी किसी को मिलने नहीं दे रही है और पीएम कराने की तैयारी कर रही है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles