Advertisment
सुकमाछत्तीसगढ़

सुकमा के साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने जवानों पर किया हमला, दो घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रायपुर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सुकमा। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले के जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में आज नक्सलियों ने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात जवानों पर हमला किया। जानकारी के अनुसार, यह हमला नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम द्वारा किया गया, जिसमें दो जवान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हमले के बाद नक्‍सली जवानों के हथियार भी लूट ले गए।

नक्‍सली हमले में घायल जवानों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, और उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए जगरगुंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के निजी अस्‍पताल में हेलिकाप्‍टर से लाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  राजधानी में अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं! बदमाशों ने बच्चे के साथ जा रहे जवान को सरेराह पीटा, तोड़ा दांत

हमले के बाद बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद दहशत में आए स्थानीय लोग बाजार से भागने लगे। नक्सली हमले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।

सुकमा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमले की जांच की जा रही है और हमलावर नक्सलियों की पहचान करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नक्‍सली हमले में घायल हुए जवानों के नाम करतम देवा और सोढ़ी कन्ना हैं। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया। यहां नारायणा अस्‍पताल में दोनों जवानों को भर्ती किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  सरगुजा-बलरामपुर में गिरे ओले, सड़क से खेतों तक बिछी बर्फ की मोटी चादर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles