Advertisment
छत्तीसगढ़

करवाचौथ की रात रखी व्रत, फिर बहन के घर की चोरी — प्रेमी संग पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

खैरागढ़। करवाचौथ की रात रिश्ते की बहन के घर पूजा करने पहुंची महिला ने उसी रात चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। ठेलकाडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला और उसके प्रेमी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

जेवर और नकदी ₹3000 ले उड़े थे 

ग्राम भरदाखुर्द निवासी माही जंघेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 अक्टूबर की रात उसने अपनी रिश्तेदार सुरेखा वर्मा के साथ करवाचौथ की पूजा की थी। रात्रि में सुरेखा ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर जेवर, नकदी ₹3000 और रेडमी मोबाइल चोरी कर ली।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुरेखा वर्मा पति इलेन्द्र वर्मा (26 वर्ष), निवासी भरदाखुर्द और उसके प्रेमी कमल नारायण वर्मा पिता स्व. खोरबहरा वर्मा (35 वर्ष), निवासी पचपेडी थाना सोमनी को खैरागढ़ से गिरफ्तार किया। आरोपियों से चांदी के जेवर, ₹1000 नकदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल CG 08 E 7716 बरामद हुई। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला: 7 दिन की रिमांड में भेजे गए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, ED करेगी पूछताछ

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles