Advertisment
Uncategorized

अमृतसर-हावड़ा मेल में हुआ धमाका, चलती ट्रेन से कूदे यात्री, चार यात्री हुए घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)। अमृतसर-हावड़ा मेल में शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे सरहिंद रेलवे स्टेशन के नजदीक धमाका हो गया. जनरल डिब्बे में हुए धमाके की वजह से करीब 20 यात्री चलती ट्रेन से कूद गए, जिनमें से चार यात्री घायल हो गए. जीआरपी व आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ट्रेन यात्री राकेश पाल ने बताया कि वह सो रहे थे, तथा अचानक धमाका हुआ. इससे वह डर गए और चलती ट्रेन से कूद गए. इसी तरह अन्य यात्री भी धमाके की वजह से चलती ट्रेन से कूदने से घायल हुए यात्रियों को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ें:  बीरभूम के कोयला खदान में जोरदार विस्फोट, 7 मजदूरों की मौत , कई घायल

आग लगते ही हुआ धमाका

जीआरपी के डीएसपी जगमोहन सिंह ने बताया कि ट्रेन में एक बाल्टी में पटाखे थे, जिसमें अचानक आग लगने से धमाका हो गया. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि बाल्टी किस यात्री की थी. पुलिस जांच कर रही है. वहीं सभी घायल यात्रियों का हालत ठीक हैं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles