Advertisment
Uncategorized

बांग्लादेशी पोर्न स्टार Riya Barde गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों के साथ हिंदू बनकर भारत में रह रही थी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
बांग्लादेश की एक पोर्न अभिनेत्री को महाराष्ट्र में गिरफ्तार किया गया है. यहां की ठाणे क्राइम ब्रांच ने रिया उर्फ आरोही को उनके पूरे परिवार के साथ गिरफ्तार किया है. रिया एक बांग्लादेशी पोर्न स्टार हैं और महाराष्ट्र में हिंदू बनकर अपने परिवार के साथ रह रही थी। पोर्न और सी ग्रेड स्टार रिया बर्डे, जिन्हें बन्ना शेख और आरोही बर्डे के नाम से भी इंडस्ट्री में जाना जाता है. अब वह सलाखों के पीछे हैं. उल्हासनगर में ठाणे क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गिरफ्तार किया. फिर स्थानीय हिल लाइन पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 465, 468, 479, 34 और 14 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें:  उमर अब्दुल्ला सरकार में शामिल नहीं होगी कांग्रेस, अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण से चंद घंटे पहले लिया बड़ा फैसला

पूरे परिवार का फर्जी दस्तावेज

बांग्लादेशी अभिनेत्री रिया पर आरोप है कि वह मूल रूप से बांग्लादेशी है. वह फर्जी दस्तावेज बनवाकर अपनी मां, भाई और बहन के साथ भारत में अवैध रूप से रह रही थी। यही नहीं बांग्लादेशी होने के बावजूद भारतीय कागजात बनाने के लिए रिया की मां ने अमरावती के एक शख्स से शादी भी की थी. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में रिया के अलावा उसकी मां अंजली बर्डे उर्फ रूबी शेख, पिता अरविंद बर्डे, बहन रितू उर्फ मोनी शेख और भाई रविंद्र उर्फ रियाज शेख को भी आरोपी बनाया है।

मां का पश्चिम बंगाल का होने का दावा

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने प्रेस नोट में बताया कि, गिरफ्तार रिया कई प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी हुई थी और उसने कई सी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया है. वह अपने आरोही नाम से इंडस्ट्री में जानी जाती है. पूरे मामले की जांच करने वाले पुलिस सब-इंस्पेक्टर संग्राम मालकर ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला कि रिया की मां अंजलि मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है. वह अपनी दो बेटियों रिया और एक बेटे के साथ भारत में अवैध रूप से रह रही थी.
इसे भी पढ़ें:  Kolkata Doctor Murder: रेप-मर्डर के बाद घर में चैन से सो गया था संजय, मिटा दिए सारे सबूत, एक निशान पड़ गया भारी
उन्होंने बताया, “रिया की मां ने खुद को पश्चिम बंगाल से होने का दावा करते हुए अमरावती निवासी अरविंद बर्डे से शादी भी की. बाद में खुद और अपने बच्चों के लिए फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट और अन्य फर्जी दस्तावेज बनवाकर भारतीय पासपोर्ट तक बनवा लिया, ताकि वह अपनी भारतीय पहचान साबित कर सके.”

रिया के दोस्त ने किया मामले का खुलासा

पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि रिया की मां और पिता दोनों फिलहाल कतर में रह रहे हैं. पुलिस ने बताया कि रिया को पहले भी मुंबई पुलिस ने वेश्यावृत्ति से जुड़े एक मामले में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था.
इसे भी पढ़ें:  होली की ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारी संजय पाठक को आया हार्ट अटैक , हॉस्पिटल ले जाते वक्त तोड़ा दम
यह मामला तब पुलिस के सामने आया जब रिया के दोस्त प्रशांत मिश्रा को पता चला कि वह मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है और देश में अवैध रूप से रह रही है. उन्होंने पुलिस में इस मामले की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने उसके दस्तावेजों की जांच की और पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश किया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles