Advertisment
Uncategorized

उमर अब्दुल्ला सरकार में शामिल नहीं होगी कांग्रेस, अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण से चंद घंटे पहले लिया बड़ा फैसला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

 इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से सामने आई है। उमर अब्दुल्ला के मुख्यमंत्री पद की शपथ से चंद घंटे पहले सरकार में भागीदारी को लेकर कांग्रेस ने बड़ा फैसला किया है। कांग्रेस जम्मू-कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार में शामिल नहीं होगी। कांग्रेस आलाकमान ने तय किया है कि वह नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार में शामिल नहीं होगी।

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हालांकि पार्टी बाहर से उमर अब्दुल्ला सरकार को समर्थन देती रहेगी। बता दें कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में गठबंधन किया था। इस गठबंधन ने जीत हासिल की थी। हालांकि चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन अपेक्षा के विपरित रहा और सिर्फ 6 सीटें ही जीत पाई।

इसे भी पढ़ें:  बदरीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, चारधाम की यात्रा का हुआ समापन

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका आज उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। हालांकि मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले सरकार में शामिल न होने का फैसला लेकर कांग्रेस ने हर किसी को चौंका दिया है।

तो यह है बड़ी वजह

शपथ ग्रहण समारोह से करीब 3 घंटे पहले सरकार में शामिल न होने के कांग्रेस के फैसले के बाद अब तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैंष वहीं सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस उमर अब्दुल्ला सरकार में सिर्फ एक मंत्री पद मिलने से नाराज है। कांग्रेस पार्टी कम से कम दो मंत्री पद चाह रही थी, लेकिन अब्दुल्ला इस पर सहमत नहीं थे।

इसे भी पढ़ें:  मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी : सरकार ने लॉन्च किया Manpasand App, जानिए पूरी डिटेल

अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद पहले सीएम बनेंगे उमर अब्दुल्ला

वहीं, दूसरी तरफ अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की जीत के बाद अब्दुल्ला केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा दिन में साढ़े 11 बजे शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में मंत्रियों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles