Advertisment
Uncategorized

होली की ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारी संजय पाठक को आया हार्ट अटैक , हॉस्पिटल ले जाते वक्त तोड़ा दम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

इंदौर :  इंदौर में होली की ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी संजय पाठक की मौत हो गई। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद बॉम्बे हॉस्पिटल लाया गया था। बॉम्बे हॉस्पिटल के राहुल पाराशर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। TI संजय पाठक की ड्यूटी शुक्रवार को बेटमा में लगाई गई थी। वे आईजी ऑफिस में पदस्थ थे। वे मूल रूप से भोपाल के रहने वाले थे। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। थाना प्रभारी संजय पाठक की अचानक निधन के बाद शनिवार को डीआरपी लाइन में होने वाला होली मिलन समारोह निरस्त कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  कैंसर पीड़ित नाबालिग लड़की से रेप: परिचित ने मदद के बहाने की दरिंदगी, गर्भवती होने पर सामने आई हैवान की करतूत

संजय पाठक 1988 बैच के अफसर थे। उनके पिता भेल संयंत्र में रहे हैं। वे इंदौर में साउथ तुकोगंज में रहते थे परिवार में दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी सुरभि पाठक नेशनल शूटर है। वह इंडियन टीम में भी रह चुकी हैं। पत्नी हाउस वाइफ है। संजय पाठक जूडो कराटे में ब्लैक बेल्ट रह चुके हैं। इंदौर के कई थानों में उन्होंने ड्यूटी की है।

TI संजय पाठक की मौत के बाद डीजीपी कैलाश मकवाना ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा-इंदौर ग्रामीण जोन में होली की ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारी संजय पाठक को हार्ट अटैक आया था। दुर्भाग्य से उनका देहवासन हो गया। विनम्र श्रद्धांजलि।

इसे भी पढ़ें:  ‘जाकिर नाइक को इंडिया में छोड़ दो, आधा भारत मुसलमान हो जाएगा…’, धर्म गुरु मुफ्ती तारिक मसूद के विवादित बोल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles