Advertisment
छत्तीसगढ़

पेट्रोल टैंकर में भीषण आग, पलटते ही मचा हड़कंप – रायपुर से लवन जा रही थी टैंकर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार-भाटापारा :- पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरिया गांव में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। रायपुर से लवन की ओर जा रही पेट्रोल से भरी टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। पलटते ही जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते टैंकर आग की लपटों में घिर गई। हादसे के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग लगते ही ड्राइवर और कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं टैंकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। ब्लास्ट के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल रहा और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

इसे भी पढ़ें:  बेमौसम बारिश से हजारों क्विंटल धान भीगा, अब तक 57 हजार क्विंटल धान का नहीं हुआ उठाव

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन टैंकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

यह हादसा एक बार फिर पेट्रोल-डीजल टैंकरों के परिवहन में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles