Advertisment
Terrorist Attack

जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने 3 आतंकियों को किया ढेर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा और राजौरी में 2 अलग-अलग मुठभेड़ में 3 आतंकियों के मारे-जाने की खबर है. मुठभेड़ खत्म होने के बाद 2 से 3 अन्य आतंकियों की मौत की पुष्टि हो सकती है. सेना ने बताया कि हमें आतंकियों के घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिली थी. 28-29 अगस्त की देर रात खराब मौसम के बीच संदिग्ध गतिविधि देखी गई.

सेना और पुलिस ने माछिल और तंगधार में जॉइंट ऑपरेशन चलाया. इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई. सेना ने बताया कि दोनों जगह सर्च ऑपरेशन जारी है. अभी मारे गए आतंकियों के शव बरामद नहीं हुए हैं. इलाके में और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है.

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश में हिंदू संत की गिरफ्तारी: भारत ने जताई नाराजगी, कहा- हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए

भारतीय सेना को खुफिया जानकारी मिली थी कि आतंकवादी घुसपैठ करने की फिराक में हैं. चिनार कॉर्प्स ने 29 अगस्त को X पर एक पोस्ट में कहा कि घुसपैठ की आशंकाओं के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर घुसपैठ विरोधी अभियान चलाया. एक आतंकवादी के मारे जाने की संभावना है. उन्होंने कहा कि अभियान अभी जारी है.

तलाशी अभियान चलाया जा रहा

इस बीच, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में 28 अगस्त को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि 28 अगस्त को रात 9:30 बजे गांव खेरी मोहरा लाठी और दंथल इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा, कि तलाशी अभियान के दौरान 28 अगस्त को रात करीब 11:45 बजे आतंकवादियों के साथ संपर्क स्थापित हुआ और खेरी मोहरा इलाके के पास आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई.

इसे भी पढ़ें:  अमेरिका का बड़ा बयान- बांग्लादेश में हिंदू नहीं, हिंसा से पूरे देश के अस्तित्व को खतरा

सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

इससे पहले बुधवार को सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने 16 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा के साथ सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम इलाकों का दौरा किया और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles