Advertisment
ACB की रेडCAACG BOARD RESULTCSPDCL आगजनीEVM-VVPATGSTIPL 2025Paris Olympics 2024T20 World Cup 2024Terrorist AttackUncategorizedUPSC Resultअक्षय तृतीयाअंबिकापुरअंबेडकर जयंतीअभनपुरअयोध्याआबकारी विभागईद मुबारककोयला घोटालाखबर दिनभरखैरागढ़ राज परिवारचारधाम यात्राचुनाव बहिष्कारचैत्र नवरात्रिछत्तीसगढ़ के मौसमजरूरत की खबरटी-20 वर्ल्ड कप 2024डोंगरगढ़देशनौतपा की गर्मीपटनाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीबाल विवाहभानुप्रतापपुरभिलाईभिलाई स्टील प्लांटभूकंपमणिपुरमहादेव सट्टा ऐपमोदी 3.0राम नवमीरामलला का सूर्य तिलकराहुल गांधीरेत माफियावाराणसी लोकसभा सीटशराब घोटालाशराब नीति केसश्री हनुमान जन्मोत्सवसारंगढ़सीएम विष्णुदेव सायस्वामी आत्मानंद स्कूलहाईकोर्टहाथरसहिंदू नववर्ष

ड्यूटी पर नहीं पहुंचा जवान तो घर पहुंचे दोस्त, फिर पति-पत्नी को जिस हाल में देखा फटी रह गई आंखें

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लखनऊ. राजधानी के एसडीआरएफ मुख्यालय में तैनात जवान और उसकी पत्नी की लाश मिली है. दोनों का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. मौत की वजह फिलहाल साफ नहीं है. जांच के बाद ही मामला साफ हो पाएगा.

बता दें कि पूरा मामला राजधानी के बिजनौर इलाके का है. एसडीआरएफ मुख्यालय में तैनात अजय सिंह नाम का युवक कांस्टेबल के पद पर तैनात था. अजय ने 2 साल पहले ही अपनी पत्नी नीलम सिंह से लव मैरिज की थी. दोनों एसडीआरएफ मुख्यालय के पास ही रहते थे. ऐसे में जब अजय सिंह परेड में नहीं पहुंचा तो उसके साथी उसके घर जा पहुंचे. जहां कमरा अंदर से लॉक था. कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो मामले की जानकारी पुलिस के आलाधिकारियों को दी गई.

इसे भी पढ़ें:  मतदान केंद्र में विधायक ने वोटर का मारा थप्पड़, फिर मतदाता ने MLA पर कर दी थप्पड़ों की बौछार

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा को तोड़ा तो कमरे में 27 वर्षीय अजय सिंह का शव पंखे से फंदे से लटका हुआ था. वहीं 23 वर्षीय पत्नी नीलम सिंह बेड पर पड़ी थी. जिसके बाद दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है. दोनों ने आत्महत्या की है ये अभी साफ नहीं हो पाया है. कहा तो ये भी जा रहा है कि पति ने पत्नी की हत्या कर सुसाइड किया होगा. अब पीएम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल पाएगी.

इसे भी पढ़ें:  गाड़ी में तेल कम होने पर लग सकता है जुर्माना? इमरजेंसी वाहनों को रोकने से भी बचें, जानें ट्रैफिक से जुड़े ये नियम

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles