
बांग्लादेश की एक और नापाक हरकत, ‘चिकन नेक’ पर तैनात किए टार्किश ड्रोन, Indian Army हाई अलर्ट पर
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा के बीच बांग्लादेश की एक और शर्मनाक हरकत सामनें आई है. हिंदुओं पर हो रहे हमले से भारतीयों में बेहद गुस्सा है. भारत सरकार भी वहां की घटनाओं पर आपत्ति जताते हुए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सामने नाराजगी व्यक्त किया है. बावजूद बांग्लादेेश की युनूस सरकार अपने करतूतो से बाज नही आ रहा है. बांग्लादेश ने भारत के बंगाल से लगे चिकेन नेक एरिया में टर्किश ड्रोन तैनात किया है. इस नए कारनामें से अब दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है.
बांग्लादेश द्वारा तैनात टर्किश ड्रोन अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) बायरकतार TB2 हैं . बांग्लादेश ने इसी साल तुर्की से ऐसे 12 ड्रोन खरीदे थे. बांग्लादेश के इन ड्रोन को सर्विलांस और इंटेलीजेंस के लिए बांग्लादेश की 67वीं सेना ऑपरेट कर रही है. यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है, जब बंगाल के सीमा इलाकें में पड़ोसी मुल्क सें आतंकी गतिविधियों होने की खबरें सामने आ रही हैं. कई खुफिया सुत्रों ने यह जानकारी दी गई है कि शेख हसीना के पीएम पद जाने और देश छोड़कर भागे जाने के बाद से चरमपंथियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं. इस बीच सीमा के पास बांग्लादेश का यह कदम सुरक्षा के लिहाज से भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.
बांग्लादेश में शेख हसीना के सत्ता जाने के बाद बांग्लादेश के सीमावर्ती इलाकों में भारत विरोधी एक्टिविटी बढ़ी है. पड़ोसी मुल्क की राजनीतिक अस्थिरता और सीमा पर एडवांस्ड यूएवी ड्रोंस की तैनाती से भारत को सतर्क रहने की जरूरत है. हालांकि, भारत की भी पड़ोसी के हर कदम पर पैनी नजर है. सीमा इलाकें में सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है.



