Advertisment
जरूरत की खबर

PM Bima Suraksha Yojana: सिर्फ 2 रुपये में मिलेगा 2 लाख का बीमा, जानिए किसे मिलेगा लाभ

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

PM Bima Suraksha Yojana: क्या आप भी खोज रहे हैं सस्ता सुरक्षा बीमा, तो ये खबर आपके लिए है. मोदी सरकार गरीबों को सालाना सिर्फ 20 रुपये में 2 लाख का सुरक्षा बीमा दे रही है. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) 2 रुपये प्रति माह से भी कम खर्च पर 2 लाख रुपये तक का जीवन बीमा मिलता है.

हादसे में मौत होने पर 2 लाख रुपये की सहायता

दुर्घटना में स्थायी पूर्ण विकलांगता जैसे दोनों आंखें या दोनों हाथ या दोनों पैर खोना, 2 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा. दुर्घटना में स्थायी आंशिक विकलांगता जैसे एक आंख, या एक हाथ या एक पैर का उपयोग न कर पाना, 1 लाख रुपये दिए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें:  बदल गए UPI के नियम: पेमेंट करने से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें

कौन उठा सकता है इसका लाभ

आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. वहीं, इस बीमा का लाभ सिर्फ 70 साल तक की उम्र वाले लोग ही उठा पाएंगे. बीमा कवर की अवधि एक साल है, जो 1 जून से 31 मई तक होगी.

कहां उठा सकते हैं योजना का लाभ

सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों के जरिए इस योजना के तहत बीमा कराया जा सकता है. इसके अलावा आप बैंक की किसी भी शाखा से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठा सकते हैं. जहां भी आपका बैंक खाता हो.

ऑटो डेबिट सुविधा उपलब्ध है

PMSBY का लाभ उठाने के लिए बैंक खाता होना जरूरी है. अगर आपके पास एक से ज्यादा बैंक खाते हैं, तो आप सिर्फ एक बैंक से ही यह योजना ले सकते हैं. हर साल 31 मई को आपके बैंक खाते से ‘ऑटो डेबिट’ सुविधा के जरिए 20 रुपये का प्रीमियम कट जाएगा. ​​​​​​​

इसे भी पढ़ें:  झारखंड में पहली बार तक्षक नाग का रेस्क्यू, उड़ने वाले इस सांप की जानिए खासियत

अगर पॉलिसी को रिन्यू करने के लिए खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं है, तो पॉलिसी रद्द हो जाएगी. प्रीमियम मिलने के बाद पॉलिसी को रिस्टोर किया जा सकता है. पीएमएसबीवाई के अंतर्गत नामांकन की अवधि 1 जून से 31 मई तक है. दुर्घटना की स्थिति में धनराशि का दावा 30 दिनों के भीतर किया जाना चाहिए.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles