Advertisment
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में येलो अलर्ट…हीट-वेव जैसे हालात:रायपुर-बिलासपुर और राजनांदगांव में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मार्च महीने में ही गर्मी का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी है। इन जिलों में लू चलने की संभावना है। यहां भी तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया। 16 मार्च को दुर्ग, खैरागढ़-छुईखदान, राजनांदगांव, रायपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में हल्की बारिश की संभावना है।

इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

इसे भी पढ़ें:  “स्वतंत्रता दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ के सुपुत्र अरविंद राज डहरिया हुए सम्मानित, अमरताल कूलिंग सिस्टम्स ने बढ़ाया प्रदेश का मान”

मौसम विभाग ने 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें अगले 24 घंटों में बालोद, बलौदाबाजार, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़ बिलाईगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles