Advertisment
छत्तीसगढ़

CGBSE बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत : 12वीं की आज से, 10वीं की कल से, लाखों छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं का आज से औपचारिक आगाज हो गया है। प्रदेशभर में लाखों छात्र-छात्राएं अपने भविष्य की महत्वपूर्ण परीक्षा देने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। 12वीं परीक्षा आज से शुरू हो चुकी है, जबकि 10वीं बोर्ड परीक्षा कल से प्रारंभ होंगी। शिक्षा विभाग और प्रशासन ने शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित परीक्षा संचालन के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के अनुसार 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में कुल 2,45,785 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनके लिए प्रदेशभर में 2395 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष में बदली:नशे में धुत देवर ने की उल्टी, भाभी ने सिर पर किया कुल्हाड़ी से वार

10वीं के लिए 2510 परीक्षा केंद्र निर्धारित 
वहीं 10वीं की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च तक चलेगी। 10वीं की परीक्षा में इस बार 3,20,535 विद्यार्थी शामिल होंगे। इन परीक्षार्थियों के लिए 2510 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा, निगरानी और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि विद्यार्थी बिना किसी बाधा के परीक्षा दे सकें।

मंत्री गजेंद्र यादव ने दी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं
प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, विद्यार्थी बिना किसी चिंता और भय के परीक्षा दें। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं केवल आपकी काबिलियत को परखने का माध्यम हैं, ये कभी यह तय नहीं करतीं कि आप जीवन में सफल होंगे या असफल। मन लगाकर और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें, सफलता अवश्य मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles