Advertisment
छत्तीसगढ़

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में लापरवाही के आरोप : सरगुजा में ग्रामीणों ने कहा- टेबलेट खाने से चार बच्चे हुए बीमार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहा है कि,  फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के दौरान प्रशासन ने बड़ी लापरवाही की है। उनका कहना है कि, फाइलेरिया रोधी टैबलेट खाने के बाद चार स्कूली बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

ग्रामीणों के अनुसार, मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले इन बच्चों को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत मितानिन ने दवा दी थी। टैबलेट खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों को चक्कर, उल्टी और बेहोशी की शिकायत होने लगी। स्थिति गंभीर होने पर दो बच्चों को अंबिकापुर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। वहीं बच्चों के बेहोश होने से गांव में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  कार से बैग में मिला 53 लाख रुपए कैश, देखकर पुलिस की फटी रह गई आंखें

ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
इधर, परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि, 15-16 वर्ष के बच्चों को बिना जानकारी और जबरन टैबलेट खिलाई गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles