Advertisment
छत्तीसगढ़

शिवनाथ एक्सप्रेस में 65 लाख की चोरी, बिजनेसमैन की पत्नी का हीरों से भरा पर्स गायब, जांच में जुटी पुलिस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। गोंदिया से रायपुर जा रही शिवनाथ एक्सप्रेस में लाखों की चोरी की वारदात सामने आई है। ट्रेन के A-1 कोच में सफर कर रही एक बिजनेसमैन की पत्नी का कीमती पर्स चोर लेकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि उस पर्स में करीब 65 लाख रुपए की हीरे-जवाहरात की ज्वेलरी, कैश और मोबाइल था। फिलहाल जीआरपी भिलाई-3 मामले की जांच कर रही है।

जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के गोंदिया के रहने वाले बिजनेसमैन दिनेशभाई पटेल की पत्नी हिना पटेल 4 अप्रैल को शिवनाथ एक्सप्रेस से रायपुर आ रही थीं। उन्होंने गोंदिया से ट्रेन पकड़ी थी और A-1 कोच में सफर कर रही थीं। हिना ने जीआरपी को बताया कि उनके पास जो पर्स था, उसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए थी और उसमें लाखों की ज्वेलरी रखी थी।

इसे भी पढ़ें:  कोरबा में पुल पार करते समय युवक बहा:कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर यातायात बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतार

हिना पटेल के मुताबिक, सुबह करीब 4 से 4:30 बजे के बीच ट्रेन जब राजनांदगांव स्टेशन पर पहुंची, तब उनकी हल्की सी आंख लग गई। इसके बाद जब ट्रेन दुर्ग स्टेशन से करीब 5 बजे रवाना हुई, तो उन्होंने देखा कि उनका पर्स गायब है। काफी तलाशने के बाद भी जब पर्स नहीं मिला तो उन्होंने रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई।

हिना पटेल के मुताबिक, उनके पर्स में 35 लाख का एक हीरे का हार,25 लाख का दूसरा हीरे का हार, 5 लाख की चार अंगूठियां, 45 हजार नकद और एक कीमती मोबाइल फोन था जो चोरी हो गया।

महिला की शिकायत के आधार पर जीआरपी ने प्राथमिक जांच में पाया कि चोरी की वारदात राजनांदगांव और भिलाई-3 स्टेशन के बीच हुई है। इसलिए रायपुर में ‘जीरो में कायमी’ कर केस को भिलाई-3 जीआरपी थाने ट्रांसफर किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  ज्वेलरी दुकान में चोरों का धावा, बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर किए पार, पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles