Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसछत्तीसगढ़बीजेपीराजनीतिरायपुर

‘बीजेपी-पीएम मोदी के खिलाफ हो सकती है बड़ी साजिश’

शिवरतन शर्मा बोले- लगातार विवादित बयान साजिश का संकेत, कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व मौन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के विवादित बयानबाजी को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख शिवरतन शर्मा ने कहा कि, भाजपा और पीएम मोदी के खिलाफ किसी बड़ी साजिश की आशंका है। लगातार विवादित बयान षड्यंत्र का इशारा कर रही है।

शिवरतन शर्मा ने कहा कि, 19 अप्रैल को प्रथम चरण का चुनाव सबसे संवेदनशील बस्तर लोकसभा में होगा। कांग्रेस के बस्तर प्रत्याशी कवासी लकमा “लखमा जीतेगा, मोदी मरेगा” जैसे बयान दे रहे हैं। चुनाव होते हैं, तो व्यक्तिगत व्यमनस्ता नहीं होती। वैचारिक लड़ाई को लेकर पार्टियां चुनाव में जाती है।

चुनाव प्रबंधन समिति प्रमुख शिवरतन शर्मा।
चुनाव प्रबंधन समिति प्रमुख शिवरतन शर्मा।

हो सकती है बड़ी साजिश- बीजेपी

इसे भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा का किया उद्घाटन

इससे पहले इमरान ने यूपी में कहा कि “मोदी के बोटी बोटी कर देंगे। “पंजाब के दौरे में मोदी गए तो “मर जा मोदी मर जा मोदी” के नारे लगे। बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र का प्रत्याशी अगर ऐसे बयान दे तो बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी के लिए बड़ी साजिश हो सकती है।

चुनाव प्रबंधन समिति प्रमुख शिवरतन शर्मा।
चुनाव प्रबंधन समिति प्रमुख शिवरतन शर्मा।

कांग्रेस की राष्ट्रीय नेतृत्व मौन- बीजेपी

उन्होंने कहा कि, कल कवासी लखमा का बयान आया था, 2 दिन पहले वहां के स्थानीय लोगों को कह रहे थे पुलिस पे तीर चलाओ। दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि “मोदी का सिर फोड़ने वाला सांसद लाओ”। इस पर कांग्रेस की राष्ट्रीय नेतृत्व मौन है।

इसे भी पढ़ें:  IED की चपेट में आया जवान, एरिया डॉमिनेशन के लिए निकला था डीआरजी का बल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles