Advertisment
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट, इन 21 जिलों से लिए चेतावनी हुई जारी, वज्रपात की भी संभावना

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है और लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि आने वाले घंटों में कई इलाकों में जोरदार बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा समेत कुल 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं, सुकमा, बीजापुर, बस्तर, कांकेर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव और कबीरधाम जिलों में ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा। इन जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं और आंधी की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  डिप्टी रेंजर को बोलेरो से कुचलकर मार डाला:रायगढ़ में पीछा कर बाइक को मारी टक्कर; फिर गाड़ी बैक कर दोबारा रौंदा

येलो अलर्ट वाले जिले : गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा सहित 13 जिले।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले : सुकमा, बीजापुर, बस्तर, कांकेर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव और कबीरधाम।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles