Advertisment
बलरामपुरछत्तीसगढ़

बलरामपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर रामानुजगंज : पुलिस ने जिले के 680 स्कूल और कॉलेज में सोमवार के दिन एक साथ एक ही दिन में यातायात और सायबर जागरूकता कार्यक्रम चलाया. इस दौरान मैदानी इलाकों के साथ ही वनांचल और पहाड़ी क्षेत्रों में संचालित स्कूलों में भी छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों समेत सायबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई.इस अभियान में एक ही दिन में 25 हजार से ज्यादा बच्चे शामिल हुए.

Balrampur Police Big Achievement

पुलिस को मिला सम्मान: बलरामपुर एसपी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ की स्टेट हेड सोनल शर्मा ने ये उपलब्धि जिले के कप्तान को दी. सोनल शर्मा ने आधिकारिक तौर पर बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण-पत्र और मेडल सौंपा. इस कार्यक्रम में जिले भर के 25 हजार से अधिक छात्रा-छात्राओं को यातायात जागरूकता और सायबर क्राइम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई . साथ ही इससे संबंधित फोटोयुक्त पंपलेट बांटा गया था.

इसे भी पढ़ें:  शिवरीनारायण में ड्यूटी छोड़कर शराब पीते दिखे टीचर-प्यून VIDEO:आत्मानंद स्कूल में पदस्थ है शिक्षक; अधिकारी ने लगाई फटकार

र्घटना और साइबर क्राइम रोकने के लिए अभियान : इस बारे में बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने बताया कि लगातार सायबर अपराध बढ़ रहे हैं. सड़क दुघर्टनाओं की संख्या भी बढ़ रही है. दोनों चीजों को देखते हुए पूरे जिले में एक साथ सभी बच्चों को एक नई पीढ़ी को जागरुक किया गया.

आपको बता दें कि बलरामपुर जिले की पुलिस को 10 सितंबर 2024 को बनाए गए इस रिकॉर्ड के लिए सम्मानित किया गया है. जिले के पुलिस कप्तान को प्रमाण-पत्र और मेडल सौंपा गया है. इस खिताब को हासिल करने पर जिले की पुलिस का मनोबल भी बढ़ा है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles