Advertisment
छत्तीसगढ़

रेलवे ने यात्रियों को दिया झटका, 26 ट्रेनों को किया कैंसिल, 2 गाड़ियों का बदला रूट, देखें लिस्ट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर है. अगर आप भी त्यौहारी सीजन में रेल सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है. आज से 27 अगस्त तक 26 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. वहीं 2 ट्रेने रूट बदल कर चलेंगी. इसके अलावा 3 ट्रेनें आधे रास्ते ही रोक दिया जाएगा. रेलवे के इस फैसले के बाद झारखंड जैसे अन्य राज्यों के यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है.

रेलवे ने जानकारी दी कि बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना का काम तेजी से चल रहा है. अभी तक 206 किमी चौथी लाइन में से 150 किमी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है. इस दौरान रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने और रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन पर विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा. इसी वजह से 23 से 27 अगस्त तक अलग-अलग दिनों में 26 ट्रेनें कैंसिल रहेगी.

ये ट्रेने रहेंगी कैंसिल

23 से 26 अगस्त तक टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस.
24 से 27 अगस्त तक बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस.
23 अगस्त को सांतरागाछी-पुणे.
25 अगस्त को पुणे-सांतरागाछी.
24 अगस्त को मुंबई-हावड़ा मेल.
25 अगस्त को हटिया-पुणे एक्सप्रेस.
27 अगस्त को पुणे-हटिया एक्सप्रेस.
27 अगस्त को पूरी-जोधपुर.
30 अगस्त को जोधपुर-पूरी.
23 अगस्त को उदयपुर-शालीमार .
24 अगस्त को शालीमार-उदयपुर.
27 अगस्त को गया-कुर्ला एक्सप्रेस.
29 अगस्त को कुर्ला-गया एक्सप्रेस.
27 अगस्त को पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस.
29 अगस्त को शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस.
22 अगस्त को वास्को-द-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस.
25 अगस्त को जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस.
24 अगस्त को रक्सौल-हैदराबाद.
23, 25 और 26 अगस्त को कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस.
25, 27 और 28 अगस्त को शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस.
24 और 27 अगस्त को रायगढ़-बिलासपुर मेमू .
24 और 27 अगस्त को बिलासपुर-रायगढ़ मेमू .
24 और 27 अगस्त को रायगढ़-बिलासपुर मेमू .
23 और 26 अगस्त को बिलासपुर-रायगढ़ मेमू.

इसे भी पढ़ें:  रेलवे यार्ड में पेंटिंग के दौरान करंट से झुलसा युवक: 4 दिन बाद इलाज के दौरान हुई मौत

इन ट्रेनों का बदला रूट

23 अगस्त को हावड़ा-पुणे दूरंतो एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर चलेगी.
25 अगस्त को पुणे-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर चलेगी.

3 ट्रेनें आधे रास्ते ही रोक दिया जाएगा

24 से 27 अगस्त तक गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी.
23, 25,26 अगस्त को निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर में ही समाप्त होगी.
25, 27, 28 अगस्त को रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना बिलासपुर से ही रवाना होगी.

31 अगस्त से 15 सितंबर तक ये एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द

18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 30 अगस्त से 2 सितंबर तक रद्द.
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 31 अगस्त से 3 सितंबर तक रद्द.
18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 3 सितंबर को रद्द.
18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 3 सितंबर को रद्द.
20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस 30 अगस्त को रद्द.
20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस 1 सितंबर को रद्द.
22512 कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस 31 अगस्त को रद्द.
22511 कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस 2 सितंबर को रद्द.
22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस 29 अगस्त और 1 सितंबर को रद्द.
22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 31 अगस्त और 3 सितंबर को रद्द.
20813 पूरी-जोधपुर एक्सप्रेस – 27 अगस्त को रद्द.
20814 जोधपुर-पूरी एक्सप्रेस 30 अगस्त को रद्द.
20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस 30 अगस्त को रद्द.
20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस 31 अगस्त को रद्द.
13425 मालदा-सूरत एक्सप्रेस 30 अगस्त को रद्द.
13426 सूरत-मालदा एक्सप्रेस 1 सितंबर को रद्द.
12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस 27 और 28 अगस्त को रद्द.
12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस 29 और 30 अगस्त को रद्द.
17321 वास्को-द-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस 29 अगस्त को रद्द.
17322 जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस – 1 सितंबर को रद्द.
22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस 29 अगस्त को रद्द.
22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस 31 अगस्त को रद्द.
12262 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस – 2 सितंबर को रद्द.
12261 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस 3 सितंबर को रद्द.
12101 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस 29 अगस्त को रद्द.
12102 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस 31 अगस्त को रद्द.

इसे भी पढ़ें:  बड़ी खबर: नगर पालिका अध्यक्ष के पति ने गाय को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

ये पैसेंजर (MEMU) ट्रेनें रद्द

68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू – 31 अगस्त से 15 सितंबर तक रद्द.
68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू – 31 अगस्त से 15 सितंबर तक रद्द.
68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू – 31 अगस्त से 15 सितंबर तक रद्द.
68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू 30 अगस्त से 14 सितंबर तक रद्द.

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles