Advertisment
छत्तीसगढ़गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

मशरुम बना काल !, 2 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, खाने वाले पहुंचे अस्पताल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गौरेला पेंड्रा मरवाही: जांजगीर चांपा के बाद गौरेला पेंड्रा मरवाही में मशरूम खाने से 9 लोग बीमार पड़ गए. सभी को हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, 2 साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं, जिले में एक अन्य मामले में कटहल खाने से एक शख्स की मौत हो गई. उस शख्स का भी इलाज जारी है.

मशरूम खाने से 9 लोग बीमार: दरअसल, ये पूरी घटना जीपीएम के मरवाही से सामने आया है. यहां जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के 9 लोग बीमार पड़ गए. सभी को हालत बिगड़ने के बाद मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. फिलहाल सभी का इलाज जारी है. वहीं, एक दो साल की बच्ची की मौत हो गई. जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है. चिकित्सक की माने तो सभी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए थे. सभी को लूज मोशन होने के साथ चक्कर आने लगे थे. इसके बाद सभी को उल्टियां होने लगी. इसके बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया. फिलहाल सभी का उपचार जारी है.

इसे भी पढ़ें:  अंबिकापुर वनमंडल कार्यालय में लगे 3 चंदन के पेड़ काटकर चोर ले गए, जांच में जुटे अधिकारी

जांजगीर चांपा में पुटू खाने से बीमार पड़ गए थे 12 लोग: बता दें कि दो दिन पहले पुटू खाने से जांजगीर चांपा में एक ही परिवार के 12 लोग बीमार पड़ गए थे. सभी को तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिवार के सभी सदस्य फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए थे. फिलहाल सभी का इलाज जारी है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles