Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमबलौदाबाजार

बलौदाबाजार हिंसा : युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष और उसका साथी गिरफ्तार, ट्रेन से भाग रहा था महाराष्ट्र

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 10 जून को हुई आगजनी और तोड़फोड़ की घटना को लेकर पुलिस का एक्शन जारी है। जहां शनिवार को एक महीने से फरार जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ट्रेन से महाराष्ट्र भाग रहा था, जिसके पुलिस ने चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया है। उसके साथ ही एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा गया है। इस मामले में अब तक कुल 155 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

इस हिंसा में गिरफ्तार दूसरे आरोपी में जिला बालोद निवासी प्रवीण महिलांगे भी शामिल है। जिसे संयुक्त कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ कर एवं वहां खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर अंदर रखे लैपटॉप, मोबाइल एवं हार्ड डिस्क को चोरी करते हुए वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है। आरोपी प्रवीण महिलांगे अपने हाथ में एक बड़ा बांस का डंडा लिए हुए तोड़फोड़ करते हुए कार से लैपटॉप, हार्ड डिस्क एवं अन्य सामान चोरी करके अपने हाथ में रखा हुआ है। इसके पूर्व भी संयुक्त कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ करते हुए वहां खड़े एक व्यक्ति का मोबाइल लूट कर भागने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूट का मोबाइल जप्त किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  एसआई भर्ती के परिणाम के लिए अभ्यर्थियों ने बरसते पानी में लगाई 50 किमी की दौड़, आज से करेंगे आमरण अनशन…

बीते दिनों 7 आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार

दरसअल, 10 जून को हुई हिंसा में शहर में जमकर आगजनी और तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। आज 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें से एक आरोपी, घटना के दौरान तोड़फोड़ करते हुए, मोबाइल लूटकर हो फरार गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और लूटा हुए मोबाइल उसके कब्जे से बरामद किया गया है। अब तक पुलिस द्वारा 145 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें:  राज्योत्सव की तैयारी के दौरान करंट की चपेट में आया शिक्षक, मौके पर हुई मौत

भीम आर्मी क्रांतिवीर का संस्थापक किशोर नवरंगे गिरफ्तार 

इससे पहले बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने भीम आर्मी क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है। जिले में हिंसा और प्रदर्शन के बाद से ही किशोर नवरंगे फरार था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नवरंगे ने ही 10 जून को धरना और रैली का आयोजन किया था। किशोर नवरंगे के ही आह्वान पर प्रदेशभर से समाज के लोग बलौदाबाजार पहुंचे थे। जिले में हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी जिसके बाद अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस किशोर नवरंगे को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावनाएं हैं।

इसे भी पढ़ें:  रायगढ़ में 24 घंटे के भीतर दो हाथियों की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles