Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़बलौदाबाजार

घरेलू गैस-सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, दहशत में लोग किसी तरह वहां से निकले

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में घरेलू सिलेंडर से भरा एक ट्रक पलट गया है। यहां पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया, क्योंकि जब ट्रक पलटा तो उसमें काफी ज्यादा मात्रा में सिलेंडर भरे हुए थे। जिसे जल्द से जल्द नहीं हटाया गया होता तो किसी प्रकार की गंभीर घटना घट सकती थी। हालांकि पुलिस को सूचना मिलते ही उप पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और यातायात स्टाफ की मदद से ट्रक को किनारे खड़ा कर करावाया और लोगों का आना-जाना शुरू करवा दिया।

ट्रक पलटते ही लोग दहशत में थे 

ट्रक सड़क मार्ग के बीचों-बीच पलटा गया था। जिससे दोनों ओर से वाहनों का आना-जाना रुक गया था। क्योंकि लोगों में ट्रक में आग लगने, सिलेंडर फटने का डर सता रहा था। इस दौरान तत्काल यातायात बल ने क्रेन की व्यवस्था की और इसकी मदद से ट्रक को सड़क मार्ग से हटाकर किनारे लगाते हुए सड़क को क्लियर करवाया। जिससे सड़क मार्ग में यातायात व्यवस्था प्रारंभ हो पाए।

इसे भी पढ़ें:  विदेश गए सीएम साय: बोले- जापान वर्ल्ड एक्सपो में जा रहा हूं, निवेश की राह तलाशूंगा

डिवाइडर से टकराया सिलेंडर 

एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सिलेंडरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया था। वाहन पलटते ही सड़क पर भरे सिलेंडर बिखर गए थे। गनीमत यह रही कि, कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस हादसे में वाहन चालक को मामूली चोट आई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया था। मामला पूरा सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना जेपी वर्मा कॉलेज के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि, रायपुर से बिलासपुर गैस गोदाम जा रहा सिलेंडर से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर  से टकराकर पलट गया।  गनीमत यह रही कि, कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  तीर्थ स्थल में तालाब में डूबने से महिला की मौत​​​​​​​:सक्ती में नहाने के दौरान हुआ हादसा, गहराई मे जाने से गई जान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles