Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़सक्ती

तीर्थ स्थल में तालाब में डूबने से महिला की मौत​​​​​​​:सक्ती में नहाने के दौरान हुआ हादसा, गहराई मे जाने से गई जान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सक्ती जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ऋषभतीर्थ दमाऊधारा में बुधवार को तालाब में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। महिला नहाने के लिए तालाब गई थी। नहाने के दौरान वह तालाब के बीच की गहराई में डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की खोजबीन शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की टीम ने महिला के शव को बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक, मामला नगरदा थाना क्षेत्र का है। ऋषभतीर्थ दमाऊधारा निवासी परमिला बाई अगरिया (48) बुधवार की सुबह लगभग 12 बजे तालाब में नहाने के लिए गई थी। नहाने के दौरान वह तालाब के बीच की गहराई मे डूब गई। महिला को डूबता हुआ देखा वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन महिला के गहराई में जाने की वजह से उसे नहीं निकला जा सका।

गोताखोरों को महिला का मिला शव

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ़्तार ट्रेलर की चपेट में आकर 3 युवतियों की मौत, ट्रेलर चालक फरार

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की टीम को बुलाकर महिला की खोजबीन शुरू की। बुधवार की रात तक महिला का कुछ पता नहीं चला। वहीं गुरुवार की सुबह जब गोताखोरों की टीम ने फिर खोजबीन की तो कड़ी मशक्कत के बाद महिला का शव मिला।

पुलिस हादसे के जांच में जुटी

गोताखोरों की टीम ने तालाब से महिला का शव निकाला। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ में पहली बार हुआ ऐसा सफल ऑपरेशन की दुनिया के अत्यंत दुर्लभ केस में से बना एक, माँ और शिशु दोनों सुरक्षित

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles