Advertisment
Uncategorized

इस बार जगन्नाथ रथयात्रा 2 दिन की:7 जुलाई की शाम को शुरू होगी यात्रा, 8 को गुंडिचा मंदिर पहुंचेंगे रथ

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

ओडिशा के पुरी में प्रतिवर्ष निकलने वाली जगन्नाथ रथयात्रा इस साल दो दिन चलेगी। जगन्नाथ मंदिर का पंचांग बनाने वाले ज्योतिषी का कहना है कि इस साल आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष में तिथियां घट गई। जिसके चलते रथयात्रा से पहले होने वाली परंपराएं 7 जुलाई की शाम तक चलेंगी।

कैसे होगी व्यवस्था

बतादें की साल 1971 में भी ऐसा ही कुछ हुआ था । ज्योतिषी का कहना है कि रथयात्रा की तिथि में बदलाव नहीं किया जा सकता, इसलिए सुबह शुरू होने वाली रथयात्रा शाम को शुरू होगी। ज्योतिषी डॉ. ज्योति प्रसाद ने यह भी बताया कि 7 जुलाई को दिनभर पूजा परंपराएं चलेंगी और शाम को 4 बजे रथयात्रा शुरू होने की संभावना है। सूर्यास्त के बाद रथ नहीं हांके जाते हैं, इसलिए रथों को रास्ते में ही रोक दिया जाएगा । 8 जुलाई की सुबह जल्दी रथ चलना शुरू होंगे और इसी दिन गुंडिचा मंदिर पहुंच जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  बीजेपी ने रामदास अठावले को नहीं दी एक भी सीट, नाराज RPI चीफ ने कर दिया बड़ा ऐलान

दो दिनों की सरकारी छुट्टी

ओडिशा सरकार ने दो दिन की रथयात्रा होने के कारण दो दिनों के लिए सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। कल पुरी में आयोजित की गई समीक्षा बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 7 और 8 जुलाई को स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद करने की घोषणा की।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles