Advertisment
छत्तीसगढ़

विदेश गए सीएम साय: बोले- जापान वर्ल्ड एक्सपो में जा रहा हूं, निवेश की राह तलाशूंगा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय विदेश दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। विदेश रवाना होने से पहले सीएम साय ने कहा- जापान वर्ल्ड एक्सपो का आयोजन में शामिल होने के लिए जा रहा हूं। यहां इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग,ऑटोमोबाइल्स तीनों क्षेत्र में अच्छा काम है। सीएम साय ने आगे कहा- प्रदेश में भी ऑटोमोबाइल्स,इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों में अपार संभावना है। प्रदेश की नई उद्योग नीति को लेकर जा रहे हैं। निवेश के लिए उद्यमियों को आमंत्रित करेंगे। नई उद्योग नीति आने के बाद साढ़े 6 लाख करोड़ का निवेश आया है।

इस दौरे का उद्देश्य राज्य में निवेश बढ़ाना, औद्योगिक विकास को गति देना और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में नए अवसर तलाशना है। सीएम के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और उद्योग सचिव रजत कुमार भी शामिल रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के छह नेता अयोग्य घोषित, तीन साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से करेंगे मुलाकात
मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान सीएम साय पहले दिल्ली जायेंगे। जहां पर सीएम साय दिल्ली में BJP के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। फिर इसके बाद वे जापान के लिए उड़ान भरेंगे। जापान यात्रा के बाद सीएम साय दक्षिण कोरिया भी जायेंगे। उनकी यह यात्रा 10 दिनों की होगी। बताया जा रहा है कि, यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles