Advertisment
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज से खुले स्कूल, बच्चों का तिलक लगाकर किया जाएगा स्वागत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में समर वेकेशन खत्म होने के बाद आज से स्कूल खुल रहे हैं। आज पहले दिन प्रदेश के सभी स्कूलों में धूमधाम से प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। पहले 18 जून से स्कूल खुलने वाले थे, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने इसे एक हफ्ते के लिए बढ़ाकर 26 जून तक कर दिया था।

प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के कारण 22 अप्रैल से ही 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई थी। वहीं, 16 जून को रविवार और 17 जून को बकरीद होने के कारण स्कूल 18 जून से स्कूल खुलने थे।

इसे भी पढ़ें:  दो छात्राएं लापता : 25 अक्टूबर को स्कूल जाने निकली थी दोनों, नहीं लौटी वापस घर

बच्चों को वेलकम पार्टी भी दी जाएगी

बच्चों को शाला प्रवेश उत्सव के दौरान वेलकम पार्टी भी दी जाएगी। स्कूलों में बच्चों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया जाएगा। प्रवेश उत्सव के दिन बोर्ड परीक्षा/ स्थानीय परीक्षा में मेधावी अंक पाने वाले बच्चों को सम्मानित भी किए जाने की तैयारी है। स्कूल परिवार की ओर से उत्कृष्ट पालकों का भी सम्मान किया जाएगा।

सीएम साय ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होनेपर स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने परिवार और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में ‘मौत का गढ्ढा’; पानी में डूबने से दो मासूमों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

प्रवेशोत्सव में पेरेंट्स को भी बुला सकेंगे

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से लगातार स्कूलों की मरम्मत और छात्रों के लिए जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल परिसर और भवन को आकर्षक बनाने, साफ-सफाई, पेंटिंग और मरम्मत जैसे काम 10 जून तक निपटा लेने के निर्देश दिए गए थे।

शाला प्रवेश उत्सव का जोर-शोर से व्यापक प्रसार-प्रसार करने, बैनर-पोस्टर लगाए जाने और ग्रामीण क्षेत्र में मुनादी करवाने के भी निर्देश दिए गए थे। प्रवेश उत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पेरेंट्स को भी बुलाया जा सकेगा।

किताबें, ड्रेस और पात्र स्टूडेंट्स को साइकिल वितरण

शाला परिवार की ओर से जनप्रतिनिधि शाला विकास समिति स्टूडेंट्स और नागरिकों को भी शाला प्रवेश उत्सव के लिए बुलाएगी। इस दौरान मुफ्त किताबें, ड्रेस, और पात्र स्टूडेंट्स को साइकिल का वितरण किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  IPS डांगी उत्पीड़न केस में नया मोड़:शिकायतकर्ता योग शिक्षिका के बहन-जीजा बोले- उसके आरोप झूठे

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles