Advertisment
छत्तीसगढ़

अग्निवीर भर्ती आवेदन की तारीख बढ़ी, इन पदों पर होगी भर्ती, 8वीं-10वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। Army Agniveer Jobs 2025 : इंडियन आर्मी जॉइन करने की चाहत रखने वाले युवाओं को एक और मौका मिलने जा रहा है। गुरुवार 10 अप्रैल तक ही अग्निवीर भर्ती के आवेदन की आखिरी तारीख थी। अब इसे बढ़ा दिया गया है। अब युवा 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे।

इस वेबसाइट पर करना होगा आवेदन

सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है, जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर मौजूद है। इसी वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।

अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमेन (8वीं और 10वीं), महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती, धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी की गई है।

कैंडिडेट अग्निवीर के 2 पदों के लिए अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा में टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा जून 2025 में होने की संभावना है।

किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए कैंडिडेट सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलिफोन नंबर 0771-2965212/0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा कहां होगी, फिजिकल टेस्ट किस शहर में होगा इसकी जानकारी अलग से जारी की जाएगी, सैन्य अफसरों ने बताया कि फिलहाल ये तय नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  धनतेरस की भीड़ में ज्वेलरी शॉप से लाखों के गहने पार, महिला सहित दो संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद!

क्या होनी चाहिए योग्यता

आईटी/साइबर हवलदार के पद पर बैचलर/मास्टर्स BCA/MCA/B.Tech/B.Sc/M.Sc (IT/AI/ML/Data Analytics/Data Science/Information Security) में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए। वहीं इंफॉर्मेशन ऑपरेशंस के लिए सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान, मास कम्युनिकेशन, पत्रकारिता, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, सार्वजनिक प्रशासन, राजनीतिक विज्ञान, सैन्य अध्ययन या रक्षा प्रबंधन में स्नातक/स्नातकोत्तर योग्यता मांगी गई है।

जेसीओ कैटरिंग के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। उनके पास कुकरी में सर्टिफिकेट/होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग टेक्नोलॉजी में पद से संबंधित डिप्लोमा होना चाहिए। जेसीओ धर्म गुरु, पंडित गोरखा, मौलवी पदों पर पद संबंधित विषय की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं।

अग्निवीर सामान्य,ड्यूटी, तकनीकी सहायक, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन के लिए पद के अनुसार अभ्यर्थियों का 8वीं, 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। योग्यता संबंधित अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं। अन्य नोटिफिकेशन अभ्यर्थी आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।

फिजिकल फिटनेस-

अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर के लिए हाइट 162 सेमी होनी चाहिए। जीडी टेक्निकल/ट्रेडमैन के लिए 169 सेमी।
जीडी महिला पदों के लिए हाइट 162 सेमी। अन्य पदों के लिए भी लंबाई अलग-अलग रखी गई है।
इस बार 1600 मीटर दौड़ के लिए चार कैटेगरी रखी गई है। अभ्यर्थियों को आधे मिनट का समय ज्यादा मिलेगा।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 250 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
लंबाई- 170 सेमी (सिर्फ अग्निवीर क्लर्क/ स्टोर कीपर के लिए यह 162 सेमी है)
वजन- आपकी लंबाई के मुताबिक मेडिकल पॉलिसी के अनुसार (स्टैंडर्ड BMI यानी बॉडी मास इंडेक्स के तहत)
सीना- 77 सेमी (+5 सेमी)
आर्मी स्टाफ, पूर्व कर्मचारी, युद्ध में विधवा हुईं या पूर्व कर्मियों की विधवा के बेटों, वॉर विडो, गोद लिए बेटे या दामाद (अगर अपना कोई बेटा नहीं है) इन्हें हाइट में 2 सेमी, चेस्ट में 1 सेमी और वजन में 2 केजी की छूट मिलेगी।
नेशनल, स्टेट, डिस्ट्रिक्ट, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी लेवल पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लंबाई में 2 सेमी, चेस्ट में 3 सेमी और वजन में 5 किलो की छूट मिलेगी।
गोरखा, लद्दाख, ट्राइबल क्षेत्रों, अंडमान निकोबार, गार्ड ब्रिगेड, मिलिट्री पुलिस कॉर्प्स समेत अन्य कैटेगरी में अभ्यर्थी की लंबाई 155 सेमी से 173 के बीच अलग-अलग है।

इसे भी पढ़ें:  रांची में 80 मजदूरों को ठेकेदार ने बनाया था बंधक, एसपी अंकिता शर्मा की पहल से सकुशल लौटे घर

अग्निवीर फिजिकल फिटनेस टेस्ट (पुरुष)

1.6 KM की दौड़: ग्रुप 1 को 5 मिनट 30 सेकंड, ग्रुप 2 को 5 मिनट 31 सेकंड से लेकर 5 मिनट 45 सेकंड में पूरी करनी होगी।
पुल-अप (Beam): 10 पुल-अप करने पर 40 अंक, 9 पुल अप के लिए 33, 8 के लिए 27, 7 के लिए 21 और 6 पुल अप करने पर 16 अंक मिलेंगे।
9 फीट की खाई पार करनी होगी। इसे क्वालिफाई करना जरूरी है।
जिग-जैग बैलेंस, इसे क्वालिफाई करना जरूरी है।

फीमेल फिजिकल फिटनेस-

हाइट- 162 सेमी
वजन- आर्मी मेडिकल स्टैंडर्ड के अनुसार आपकी लंबाई के मुताबिक सही अनुपात में होनी चाहिए।
चेस्ट एक्सपेंशन- 5 सेमी तक सीना फुलाने की क्षमता होनी चाहिए।
सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, असम, गोरखा, गढ़वाली, लद्दाखी, आदिवासी क्षेत्रों की महिलाओं को लंबाई में 4 सेमी की छूट दी जाएगी।
एक्स आर्मी पर्सन की बेटियों, सैनिकों की विधवा की बच्चियों, खिलाड़ियों को लंबाई में 2 सेमी की छूट मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  नए साल से पहले गांजा तस्करी पर शिंकजा : 6 करोड़ के गांजे से भरा ट्रक पकड़ाया… तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

अग्निवीर फिजिकल फिटनेस टेस्ट (महिला)

1.6 किमी की दौड़: ग्रुप 1 में 7 मिनट 30 सेकंड, ग्रुप 2 में 8 मिनट में पूरी करनी होगी।
10 फीट लॉन्ग जंप: क्वॉलिफाई करना जरूरी ।
3 फीट हाई जंप: क्वालिफाई करना जरूरी ।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles