Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में पत्नी की गला दबाकर हत्या

अवैध संबंध को लेकर पति करता था शक, वारदात के बाद गांव में घूम रहा था आरोपी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम लखाली में पति ने अपनी पत्नी की चरित्र पर शंका के चलते पहले हाथ मुक्के से मारपीट की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी है। महिला बिंदिया साहू (30 साल) का शव जमीन पर पड़ा मिला है। आरोपी पति संतोष साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना सारागांव थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात करीबन 8 बजे दोनों पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ। इसी दौरान गुस्से में पति ने पहले हाथ-मुक्के से मारपीट की, जिससे महिला के नाक से खून निकलने लगा। इसके बाद आरोपी पति ने पत्नी गला दबा दिया, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  आपसी सहमति से बनाए गए शारीरिक संबंध दुष्कर्म नहीं, High Court ने युवक को किया बरी

पड़ोसी ने शव को जमीन पर पड़े देखा

बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति रात से ही गायब था। वहीं गुरुवार की सुबह घर का दरवाजा खुला होने के कारण पड़ोसी ने महिला का शव जमीन पर पड़े देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने सारागांव थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी।

हत्या के बाद गांव में ही घूम रहा था आरोपी पति

हत्या की जानकारी ग्रामीणों से मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या करने के बाद आरोपी पति संतोष साहू गांव में ही घूम रहा था, जिसे गांव से पकड़ा गया।

इसे भी पढ़ें:  सीएसईबी पावर प्लांट में मजदूर की संदिग्ध मौत, प्लांट में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अवैध संबंध के शक में की हत्या

सारागांव थाना प्रभारी सत्यम चौहान ने कहा कि आरोपी पति संतोष साहू ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी बिंदिया साहू का किसी और के साथ अवैध संबंध था, जिसे लेकर वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसे न्यायिक रिमांड पर कोर्ट भेजा जाएगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles