
छत्तीसगढ़
बिलासपुर- रायपुर नेशनल हाईवे पर हादसा: खड़े ट्रेलर से जा टकराई बस, 12 यात्री घायल, घना कोहरा बना हादसे की वजह
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां पर एक यात्री बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई। भीषण सड़क हादसे में 12 यात्री घायल हो गए हैं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि, घने कोहरे की वजह से बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस ट्रेलर से जा टकराई। घटना बिलासपुर- रायपुर नेशनल हाईवे के दर्री पारा के पास सुबह 5:30 की बताई जा रही है।
वहीं बलौदा बाजार जिले के ग्राम ठेलकी- लक्षनपुर मार्ग पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार स्कूली छात्रों को टक्कर मार दी, जिससे दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरा मामला लवन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।



