Advertisment
Accident

राजकोट के गेमिंग जोन में आग लगने से 12 बच्चों सहित 28 की मौत, गेमिंग जोन का मालिक और मैनेजर गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजकोट. गुजरात के राजकोट में शनिवार को एक गेमिंग जोन में भीषण आग लगने से 12 बच्चों सहित कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई. शॉपिंग मॉल में गेमिंग जोन के अंदर उस समय आग लग गई, जब मॉल बच्चों से भरा हुआ था. आग पर काबू पाने के लिए पुलिस टीमें और दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. पुलिस ने इस गेमिंग जोन के मालिक युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन को गिरफ्तार लिया है.

वीकेंड होने के कारण शॉपिंग मॉल में काफी भीड़ थी. इसी बीच वहां बच्चों से भरे गेमिंग में जोन में भीषण आग लग गई. यह आग इतनी तेज थी कि काफी दूर से शॉपिंग मॉल से धुआं निकलता देखा गया. चश्मदीदों के मुताबिक, आग मॉल के निचले हिस्से में लगी थी. पूरे हॉल में धुआं ही धुआं हो गया. उस समय करीब 60 लोग मौजूद थे. माना जा रहा है कि कुछ लोग अभी भी मॉल में फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है.

चश्मदीदों ने गिनाई मॉल की लापरवाही
मॉल से जीवित बाहर निकले एक लड़के ने इस पूरी घटना की कहानी बयां की. उसने बताया कि एग्जिट का कोई रोस्ता नहीं था. मॉल के जितने कर्मचारी थे, वे आग लगते ही भाग गए. जो मौजूद लोग थे, उनको निकलने का रास्ता नहीं मिला. अभी भी कई लोग लापता हैं. उसने कहा, ‘मॉल के कर्मचारी आग लगते ही सबसे पहले भाग गए. कोई निकालने वाला मौजूद नहीं था.’

इसे भी पढ़ें:  बस पलटने से कई यात्री घायल, क्षमता से अधिक बैठे थे सवारी

इस हादसे की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गेम जोन के संचालक ने फायर डिपार्टमेंट से एनओसी नहीं ली थी.

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया दुख
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस हादसे पर दुख प्रकट करते हुए कहा, ‘मैं राजकोट के गेमिंग जोन में आग लगने और इसमें कई लोगों की जान जाने की खबर पाकर बहुत दुखी हूं. मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती हूं, जिन्‍होंने अपने बच्‍चे गंवाए हैं. जो लोग घायल हुए हैं, उनके जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की ईश्‍वर से प्रार्थना करती हूं.’

 

इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘राजकोट में आग दुर्घटना से बेहद व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. घायलों के लिए प्रार्थना. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है.’

इसे भी पढ़ें:  लगातार फैल रही बिजली दफ्तर में लगी आग

प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘राजकोट में आग की त्रासदी ने हम सभी को दुखी किया है. थोड़ी देर पहले उनके साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल जी ने मुझे प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में बताया.’

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘राजकोट (गुजरात) के गेम जोन में हुई दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है. मैंने मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी से बात की है और इस दुर्घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की है. प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और घायलों को इलाज मुहैया करा रहा है. मैं इस दुखद दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

इस घटना पर शोक जताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘गुजरात के राजकोट में एक मॉल के गेमिंग जोन में भीषण आग लगने से मासूम बच्चों समेत कई लोगों की मौत की खबर बेहद दर्दनाक है. सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. मैं आशा करता हूं कि सभी घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.’

इसे भी पढ़ें:  CG NEWS : बारातियों से भरी बस पलटी, 13 लोग घायल

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
इस बीच, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अधिकारियों को बचाव अभियान को प्राथमिकता देने और घायलों के लिए तत्काल इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. उन्‍होंने कहा, ‘राजकोट में गेम जोन में आग लगने की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्यों के निर्देश दिए गए हैं. घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं.’

मुख्‍यमंत्री ने कहा, ‘मैं शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्‍वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. राजकोट-टीआरपी गेम जोन में आग लगने का मामला राज्य सरकार राजकोट में एक विशेष आरोग्य टीम भेजेगी. जले हुए शवों की तत्काल पहचान के लिए डीएनए टेस्‍ट कराई जाएगी. इसके लिए विशेष टीम भेजी जाएगी.’

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles