Advertisment
छत्तीसगढ़Accident

बस पलटने से कई यात्री घायल, क्षमता से अधिक बैठे थे सवारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नारायणपुर. ओरछा मार्ग पर यात्री बस पलटने से कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई है. यह घटना ग्राम गड़बेंगाल पुल के समीप की है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया.

बताया जा रहा कि बस नारायणपुर से ओरछा जा रही थी. यह बस बस्तर ट्रैवल्स कम्पनी की है, जिसमें क्षमता से अधिक सवारी बैठाए गए थे. बता दें कि कुछ दिन पहले ही इसी कंपनी की बस ने कोंडागांव में ट्रैफिक सिंग्नल में खड़े बाइक सवारों को टक्कर मारी थी, जिसमें 2 बाइक सवारों की मौत हुई थी.

इसे भी पढ़ें:  डोंगरगढ़ में आज से 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव: यात्रियों को ऑर्डर देने पर मिलेगी नवरात्रि स्पेशल व्रत थाली

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles